फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : FIR filed against JDU party MLA Gopal Mandal accused dancing obscene songs bhagalpur bihar police

Bihar News : जदयू के बड़बोले विधायक पर प्राथमिकी दर्ज, कराना होगा बेल नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 28 Mar 2025 03:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 28 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

Bihar : सत्तारूढ़ पार्टी के जदयू विधायक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं उन्हें इस मामले में बेल लेना पड़ेगा। अगर वह बेल नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar News : FIR filed against JDU party MLA Gopal Mandal accused dancing obscene songs bhagalpur bihar police
एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन और विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड के बड़बोले और हमेशा विवाद में रहने वाले भागलपुर के विधायक गोपाल मंडल अश्लील गीत पर झुमने के मामले में बुरी तरह अब फंस गये हैं। होली मिलन में अश्लील गानों की वजह से उनपर यह कार्रवाई हुई है। इस बात की जानकारी एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने दी है। उन्होंने बताया कि बेल मिल जाने वाले धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर गोपाल मंडल बेल नहीं लेते हैं तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही साथ गोपाल मंडल को जेल भी जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PUSU Election: पटना विवि छात्र संघ चुनाव कल, 19059 छात्र 42 बूथ पर डालेंगे वोट; इस उम्मीदवार का वीडियो वायरल
विज्ञापन


तीव्र ध्वनि करने वाले डीजे पर भी होगी कार्रवाई
मुख्यालय एडीजी कुंदन कृष्णा ने कहा कि अश्लील गाना बजाने को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय का कड़ा संदेश है कि कहीं भी अश्लील गाना पब्लिक प्लेस में ना बजाया जाए और इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में बिहार में कई पर्व त्याहार हैं, इसको लेकर सभी जिले के एसपी को निर्देश दिया गया है कि अश्लील गानों के साथ-साथ हाई वॉल्यूम डीजे पर भी कार्रवाई करनी है। मुख्यालय एडीजी कुंदन कृष्णा ने कहा कि बिहार के सभी जिले के एसपी को आदेश जारी किया गया है कि गोपाल मंडल को जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस महानिदेशक ने विधायक के इस रवैये का किया था विरोध 
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जदयू के विधायक गोपाल मंडल के इस व्यवहार को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कोई महिला के गाल पर जाकर नोट साट रहा है, यह कितनी भद्दी चीज है। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोग जो नाच करते हैं उनके बच्चे वही देखेंगे और वही बच्चे आगे बलात्कार भी करेंगे। अगर वह 55 साल में बुढ़ापे में नाच देख रहे हैं, तो उनके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हम तो थोड़ा आगे ही बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed