फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police : Bihar DGP targeted JDU party MLA Gopal Mandal Children will become rapists Patna Bihar News

Bihar News : बिहार के डीजीपी ने मंच से बताया, किनके बच्चे बड़े होकर बलात्कार करेंगे; जदयू के MLA निशाने पर

Wed, 19 Mar 2025 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar : अगर 55 साल में और बुढ़ापे में कोई नाच देख रहां है, तो उसके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हमको तो दो कदम आगे ही रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Bihar police : Bihar DGP targeted JDU party MLA Gopal Mandal Children will become rapists Patna Bihar News
डीजीपी विनय सिंह और जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने महिलाओं को दृढ इच्छा को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के अंदर बच्चे बूढ़े सभी एक जगह बैठकर नाच देखते हैं, जिससे समाज का माहौल खराब होता है। इसको महिला बदल सकती हैं। यह बातें पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


गोपाल मंडल पर साधा निशाना 
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने जदयू के विधायक गोपाल मंडल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कोई महिला के गाल पर जाकर नोट साट रहा है, यह कितनी भद्दी चीज है। ऐसे लोग जो समाज में अच्छे माने जाते हैं, आम जनता के प्रतिनिधि माने जाते हैं। समाज के अंदर फॉर्च्यूनर पर चलते हैं, गाडी पर चढ़ते हैं, ठेकेदार हैं, फलाना हैं और इस तरह का नाच करते हैं, उनका वहां पर भयंकर प्रतिरोध विरोध होना चाहिए, ताकि उनमें दोबारा ऐसा करने की हिम्मत ना हो कि इस तरह नर्तकियों का नाच कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके बच्चे ही बलात्कारी बनेंगे 
डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यह सब तब समझ में आएगा जब जनता जागरूक होगी। आपको  इन सभी चीजों को प्रतिकार करने की आत्म शक्ति होनी चाहिए, इच्छा शक्ति होनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो नाच करते हैं उनके बच्चे वही देखेंगे और वही बच्चे आगे बलात्कार भी करेंगे। अगर वह 55 साल में बुढ़ापे में नाच देख रहे हैं, तो उनके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हम तो थोड़ा आगे ही बढ़ेंगे। इस तरह की मानसिकता जो समाज में है इसको पूरी तरह से समाप्त करना होगा, दबाना होगा।

यह खबर भी पढ़िए - Bihar News : कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष बनाए गए विधायक राजेश कुमार, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed