फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Fierce fire broke out in Patna's Hero showroom, guard died due to scorching fire

Bihar News : जिंदा जल गया युवक; शोरूम में आग से चार दर्जन बाइक जली, घिर गया गार्ड नहीं बचा सका अपनी जान

Thu, 10 Aug 2023 11:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Aug 2023 11:25 AM IST
सार

Bihar news : पटना में हीरो शोरूम में अचानक आग लग गई। इस आगलगी में शोरूम में काम करने वाले एक गार्ड की जलने से मौत हो गई। अग्निशमन दस्ते की 5 गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Bihar news : Fierce fire broke out in Patna's Hero showroom, guard died due to scorching fire
धू-धू जल गया शोरूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में गुरुवार की अहले सुबह हीरो शोरूम में अचानक आग लग गई। इस आग लगी में शोरूम में काम करने वाले एक गार्ड की जलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग ने धीरे-धीरे पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा शोरूम धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही एक एक कर के अग्निशमन दस्ते की 5 गाड़ियां वहां पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना खुसरूपुर स्थित नगर नौसा रोड की है।

विज्ञापन


जिंदा जल गया गार्ड
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह लगभग 4:00 बजे खुसरूपुर स्थित मां काली ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम में अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग का रूप ले लिया और पूरा शोरूम तेजी से जलने लगा। इस बीच आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना खुसरूपुर थाने को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शोरूम में काम करने वाला रौशन कुमार (25) गार्ड का काम करता था। रौशन रात्रि के वक्त शोरूम में ही सो रहा था। आग इतना विकराल हो गया कि रौशन आग की चपेट में आ गया और उसी आग में झुलस कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 

Bihar news : Fierce fire broke out in Patna's Hero showroom, guard died due to scorching fire
शोरूम में जल गया सारा सामान - फोटो : अमर उजाला
जल गई दर्जनों गाडियां
स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरो शोरूम में लगभग 100 से अधिक गाड़ियां थी।उन गाड़ियों में आधा से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस आगलगी में गार्ड रौशन कुमार की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई जिसका परिजनों ने आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि ने अभी तक उन्हें इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed