फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso

Bihar : 500 प्रजातियों के आम एक जगह; पटना में लगा है ऐसा मेला जहां मिलेगा आम शिरोमणि अवार्ड भी

Sat, 17 Jun 2023 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

Patna: कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने आज इसका शुभारंभ किया। इस महोत्सव में राज्य के कई जिलों से सैकड़ों किसान अलग-अलग किस्म के आम लेकर आए हैं। करीब 500 किस्म के आम इस महोत्सव में लाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
पटना के ज्ञान भवन में आयोजित आम महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फलों के राजा कहे जाने वाले आम को लेकर पटना में महोत्सव हो रहा है। अलग-अलग प्रजाजियों की आमों की खुशबू से पूरा परिसर महक रहा है। दरअसल, बिहार सरकार ने आम के प्रति किसानों को जागरुक करने के लिए आम महोत्सव सह प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया है। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया। इसम महोत्सव में राज्य के कई जिलों से सैकड़ों किसान अलग-अलग किस्म के आम लेकर आए हैं। करीब 500 किस्म के आम इस महोत्सव में लाए गए हैं। जैसे लंगड़ा, मालदा, कृष्ण भोग, अल्फांसो, दशहरी, चौसा, लाल आम, फजली और सीपिया, प्रभा शंकर, आम्रपाली, मल्लिका और अंबिका जैसे कई तरह के आम हैं। रविवार शाम तक यह प्रदर्शनी रहेगी।

विज्ञापन

Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
पटना में आम महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

किसानों को आम के लिए बड़ा बाजार मिले
कृषि विभाग के अनुसार, किसानों को आम के लिए एक बड़ा बाजार मिले, सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं आम महोत्सव देखने आए पटना के बोरिंग रोड निवासी त्रिलोक नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे महोत्सव सरकार को लगातार कराने चाहिए। इस प्रदर्शनी में तरह-तरह के आम देखने को मिले। कई ऐसे आम जिनके बारे में अब तक नहीं सुन पाया, वह भी देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
आम महोत्सव का शुभारंभ करते कृषि अधिकारी संजय अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

इन आमों की क्वालिटी भी काफी अच्छी है
वहीं सुगना मोड़ निवासी सुभाष सिंह ने कहा कि बाजार में जैसे मालदह और बंबई आम आसानी से उपलब्ध हैं, वैसे ही इस तरह के खास किस्म आम भी आसानी से उपलब्ध हो तो आम लोगों के काफी अच्छा होगा। इन आमों की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। स्वाद तो नहीं चख पाया लेकिन इनकी महक काफी मनमोहक है।

विज्ञापन

Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
आम से बने उत्पादों की प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला
अचार, अमोट, पापड़ की भी प्रदर्शनी
वहीं इस संबंध मे सहायक निदेशक उद्यान डॉ. अभय कुमार गौरव ने बताया कि महोत्सव के दौरान आम के अलग-अलग प्रजातियों के साथ-साथ इससे तैयार होने वाले कई प्रकार उत्पाद जैसे अचार, अमोट, पापड़ की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा आम की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है।
 

Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
किसान चाची राजकुमारी देवी भी आम महोत्सव में शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला

पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किसान चाची के स्टॉल पर भीड़
आम महोत्सव में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किसान चाची राजकुमारी देवी ने अपना स्टॉल लगाया है। महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकीं राजकुमारी देवी ने कई तरह के आमों की प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने अपने स्टॉल में आम से बने तरह-तरह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इनके स्टॉल पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

Bihar News: Festival of King of Fruits in Patna, Mango Shiromani Samman, Farmer, Mango Festival, Alphonso
आम महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला

इन किसानों को मिलेगा ऐसा सम्मान
कृषि विभाग के अनुसार, आम महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पहले पुरस्कार के रूप में 5 हजार नगद, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 4 हजार नगद और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार नगद दिया जाएगा। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसान को आम शिरोमणि सम्मान से भी नवाजा जाएगा। इन्हें 10 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed