फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Father murdered son in Gopalganj: Bihar Police arrested, domestic dispute

Bihar News: पिता ने मासूम बेटे की गर्दन काटी, हत्या के बाद घर के दरवाजे पर बैठकर पुलिस का कर रहा था इंतजार

Fri, 07 Feb 2025 07:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Feb 2025 07:59 PM IST
सार

Gopalganj News: एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि आरोपी ने अपने छह वर्षीय पुत्र की हत्या कर दिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसे हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे घरेलु विवाद की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Father murdered son in Gopalganj: Bihar Police arrested, domestic dispute
आरोपी पिता के अपना जुर्म कबूल कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर में एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। उसने अपने हाथों से उसका गर्दन काट दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी पिता ने अपने बेटे के शव को बोरे में पैक कर दिया और पुलिस के इंतजार में बरामदे पर बाहर बैठ गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


गर्दन धड़ से अलग कर दिया
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह तीन माह पूर्व ही विदेश से आया था। परिवार में किसी बात को लेकर उसे नाराजगी थी। अरविंद की दो बेटियां अंजलि, प्रीति और बेटा छह वर्षीय हिमांशु पास के ही एक निजी स्कूल में गए थे। उसी स्कूल में उसकी मां मुन्नी देवी टीचर भी है। बेटा हिमांशु शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ स्कूल गया था, जहां वो नर्सरी में पढ़ता था। दोपहर में अरविंद स्कूल गया और बेटी प्रीति तथा बेटा हिमांशु को बुला कर घर ले आया। घर लाने के बाद कमरे में गया। जहां बेटी को पैसा देकर बाहर भेज दिया और पास ही रखे चाकू से बेटे का गर्दन धड़ से अलग कर दिया। फिर उसकी बॉडी को बोरे में कस  दिया और कमरे के बाहर बैठ गया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Father murdered son in Gopalganj: Bihar Police arrested, domestic dispute
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कबूल कर लिया जुर्म
अरविंद की मां के शोर मचाने पर गांव के लोग आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने अपने छह वर्षीय पुत्र की हत्या कर दिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed