{"_id":"669ba484698000e1f509512d","slug":"bihar-news-father-in-law-shoots-daughter-in-law-in-patna-condition-critical-police-engaged-in-investigation-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर: इतनी सी बात को लेकर गोलीबारी की और फरार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर: इतनी सी बात को लेकर गोलीबारी की और फरार हो गए
Sat, 20 Jul 2024 05:20 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:20 PM IST
सार
घायल महिला के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के नौबतपुर में घरेलू आपसी विवाद को लेकर गांव के चचेरे ससुर ने अपनी बहू को गोली मार दी। घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आरोपी लोगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना के जमालपुर गांव में लालसा देवी 45 वर्ष के जमीन पर बालू गिरा था। लालसा देवी ने जमीन से बालू हटाने के लिए चचेरे ससुर और भतीजा को बोला। बालू हटाने की बात सुनते ही ससुर उग्र हो गए और उन्होंने लालसा देवी पर गोली चला दी। घटना के बाद ससुर श्यामदेव सिंह और भतीजा जयराम कुमार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों ने नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में लालसा देवी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि लालसा देवी के पति अशोक सिंह गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि जमालपुर गांव के घर के पास ही लालसा देवी के घर के नजदीक बालू गिराया गया था। जिसे हटाने के लिए उन्होंने अपने चचेरे ससुर को बोली। इसी पर ससुर ने लालसा देवी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया की लालसा देवी को एक गोली लगी है और वह घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चचेरे ससुर श्याम देव सिंह और उनके भतीजे जय राम कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन