फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fake call for sim upgrade frome 4g to 5g cyber crime in bihar police investigation bihar teacher

4G to 5G Transit : सात दिन में खाते से निकली शिक्षक की जिंदगीभर की कमाई, सिम के नाम पर 35 लाख से कैसे धोए हाथ

Mon, 13 May 2024 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 May 2024 07:45 PM IST
सार

Bihar : आपका मोबाइल 4 जी है तो आप घर बैठे मात्र 2 मिनट में उसे 5 जी में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए बिलकुल आसान तरीका है। अगर आपको ऐसा कॉल आये तो  संभलिये क्यों कि आपकी एक गलती आपके वर्षों की कमाई को पल भर में बर्बाद कर सकता है। 

विज्ञापन
Bihar News : Fake call for sim upgrade frome 4g to 5g cyber crime in bihar police investigation bihar teacher
ऐसे मैसेज से हो जाएं सावधान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मैं एयरटेल से बात कर रहा हूं। आपका मोबाइल 4जी है ? अगर हां तो उसे अपडेट कराना होगा वर्ना आपका मोबाइल नहीं चलेगा। अगर आपको ऐसा कॉल आये तो जरा संभलिये क्यों कि आपकी एक गलती आपके वर्षों की कमाई को पल भर में लूट लेगा। जी हां यह सच है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां एक रिटायर्ड शिक्षक को साइबर फ्रॉड ने निशाना बनाते हुए उसके खाते में जमा पेंशन की राशि को खाता से खाली कर दिया। इस क्रम में साइबर फ्रॉड ने 35 लाख रुपए  उड़ा लिए। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने इसको लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ऐसे फंसाए जाते हैं ग्राहक 
 मुजफ्फरपुर के रहने वाले श्याम मोहन मिश्रा बतौर दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड में एक उप प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने के बाद 30 अप्रेल वर्ष 2022 को रिटायर्ड हुए। सेवा निवृत होने के बाद वह नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट मुहल्ले में रहने लगे। बीते 29 अप्रैल 2024 को एक unknown नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि आपके सिम कार्ड को 4G से 5G करनी है इसलिए आपको OTP भेजा जा रहा है। कुछ देर के बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आया जिसे उन्होंने कॉल करने वाले शख्स को बता दिया।  फिर  7 दिनों में 55 बार उनके खाते से ट्रांजेक्शन कर 35 लाख रुपये उड़ा लिए।

विज्ञापन

Bihar News : Fake call for sim upgrade frome 4g to 5g cyber crime in bihar police investigation bihar teacher
ऐसे गायब होने लगे बैंक खाते से रुपये। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ऐसे गायब होने लगे रुपये 
पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक मोहन मिश्रा ने बताया कि 29 अप्रैल को मुझे एक अनजान नंबर से व्हाट्सअप्प कॉल आया और कहा कि आपके फोन में लगे सिम कार्ड को अपग्रेड करना है यानि इसको 4G से 5G में बदलन है। इसके लिए आपको एक ओटीपी भेजा जा रहा है। यह OTP आप बताएंगे तो आपके सिम को अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 30 अप्रैल से लेकर 6 मई तक लगातार ही एक दो कर छोटे और फिर बड़े अमाउंट खाते से कटने  लगे और फिर धीरे धीरे पूरा खाता खली हो गया। मुझे इस बात की जानकारी तब हुई जब मैं बैंक गया तो देखा कि मेरे खाते में मात्र 13 पैसे बचे हुए हैं जिसके बाद मैंने साइबर थाने में मामले दर्ज कराया।

जांच में जुटी साइबर पुलिस 
पूरे मामले में साइबर थाने की DSP डीएसपी सीमा डागर ने बताया कि एक साइबर फ्रॉड से संबंधित एक मामले में शिकायत मिली हैं। रिटायर्ड शिक्षक के खाते से सिम कार्ड को अपग्रेड करने के नाम पर एक बड़ी निकासी की गई है और ट्रांजैक्शन को मोबाइल नंबर और कुछ खातों पर पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक से भी डिटेल ले ली गई है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed