फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fact Check of Bihar Teacher viral video private time husband wife video bihar teacher news

Bihar Teacher News : शिक्षक के अंतरंग पलों का वायरल वीडियो चर्चा में; कैसे घर का वीडियो लीक हुआ, जानें पूरा सच

Thu, 12 Sep 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Sep 2024 09:27 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के एक शिक्षक के अंतरंग पलों का वीडियो शिक्षा विभाग के मुख्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो की हकीकत उससे भी चौंकाने वाली है। हंगामा इसलिए मच गया, क्योंकि वीडियो शिक्षक के बच्चे ने ही विभाग के ग्रुप में डाल दिया था।

विज्ञापन
Bihar News : Fact Check of Bihar Teacher viral video private time husband wife video bihar teacher news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी चर्चे में है। चर्चा में होने की वजह यह है कि वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान जहानाबाद के धनौती प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है, जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। चर्चा में यह भी है कि शिक्षा विभाग इस वायरल वीडियो को लेकर शिक्षक मिथिलेश कुमार पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुट गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के कड़े रुख पर शिक्षक मिथिलेश कुमार ने अपना जवाब भी विभाग को दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग को बताया है कि यह वीडियो आज का नहीं बल्कि 2017 का है।

विज्ञापन


शिक्षक ने बताया पुराना वीडियो ही एक बार फिर वायरल हुआ है 
शिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि दरअसल यह वीडियो 2017 का है। यह वीडियो उस समय भी गलती से वायरल हो गया था। उन्होंने बताया कि वीडियो में जो महिला दिख रही है वह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी ही है। उन्होंने यह माना कि उस समय गलती से वीडियो शिक्षा विभाग के ग्रुप में चला गया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया था और शिक्षा विभाग ने मुझ से स्पष्टीकरण की मांग की थी। मैंने क्षमा मांगते हुए अपनी गलती मानी और मैंने यह स्पष्ट किया था कि वीडियो में दिख रही महिला मेरी पत्नी है और यह वीडियो मेरे घर का है। इसके बाद यह मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन


जांच में जुटी शिक्षा विभाग 
अब एक बार फिर यह वीडियो वायरल है, जिसके बाद मुझसे एक बार फिर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। शिक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि मैंने पुनः शिक्षा विभाग को इस बात का स्पष्टीकरण दे चुका हूं। जानकारी के मुताबिक़ इस वायरल वीडियो के आधार पर डीपीओ स्थापना ने शिक्षक मिथिलेश से जवाब मांगा है। हालांकि इस मामले पर शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी कि यह वीडियो कब का है। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की जाएगी और यह भी पता लगाया जायेगा कि वीडियो में दिख रही वह महिला कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed