फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: EOU raided six locations of the accountant of Bihar Food Corporation; Corruption, Patna News

Bihar News : ईओयू की बड़ी कार्रवाई, खाद्य निगम के लेखापाल के छह ठिकानों पर धावा; 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

Fri, 27 Jun 2025 11:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मुजफ्फरपुर/ वैशाली/ मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मुजफ्फरपुर/ वैशाली/ मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

EOU Raid: ईओयू की अलग-अलग टीम जब लेखापाल राजेश कुमार के ठिकानों पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। ईओयू के अधिकारी की ओर से की गई जांच में यह सामने आई है कि राजेश कुमार ने आय के वैध स्रोतों के तुलना से कई गुना अधिक संपति अर्जित की है। 

विज्ञापन
Bihar News: EOU raided six locations of the accountant of Bihar Food Corporation; Corruption, Patna News
राजेश कुमार के मुजफ्फरपुर वाले आवास पर छापेमारी करने पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार राज्य खाद्य निगम के मोतिहारी कार्यालय में पदस्थापित लेखापाल राजेश कुमार के कुल छह ठिकानों पर छापेमारी है। ईओयू की अलग-अलग टीम पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के छह ठिकानों पर पहुंची है। सभी जगह पर सुरक्षाकर्मियों गेट पर तैनात हैं। बाहर से किसी को भी अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। इधर, ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसैनन खान की इस छापेमारी की पुष्टि की। कहा कि बिहार राज्य खाद्य निगम, मोतिहारी के लेखापाल राजेश कुमार के खिलाफ आय से लगभग 201.94 प्रतिशत अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर राजेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


 

Bihar News: EOU raided six locations of the accountant of Bihar Food Corporation; Corruption, Patna News
ईओयू की टीम पहुंची छापेमारी करने। - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति
बताया जा रहा है कि इन ठिकानों राजेश कुमार का निजी घर, पैतृक घर, रिश्तेदारों के घर के अलावा कुछ संदिग्ध संपति भी है। मोतिहारी में भी ईओयू की टीम राजेश कुमार से जुड़े सभी दस्तावेजों का खाद्य निगम कार्यालय में गहनता से जांच कर रही है। ईओयू से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आई है कि राजेश कुमार ने आय के वैध स्रोतों के तुलना से कई गुना अधिक संपति अर्जित की है। जांच में कई नकदी लेन देन जमीन में बड़े निवेश के अलावा फर्जी बैंक खाता से काला धन को सफेद करने की कोशिश के संकेत मिले है। इतना ही नहीं राजेश कुमार ने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपति किए हुए है, जिनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: EOU raided six locations of the accountant of Bihar Food Corporation; Corruption, Patna News
छापेमारी करने पहुंची ईओयू की टीम। - फोटो : अमर उजाला
हाजीपुर में भी चल रही है छापेमारी
हाजीपुर के दिग्गी इलाके में भी ईओयू की टीम छापेमारी करने पहुंची तो लेखापाल राजेश कुमार के परिजनों दंग रह गए। ईओयू के अधिकारियों ने घर को सील कर दिया। घर के सदस्यों को छापेमारी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद घर का कोना-कोना खंगालने में जुट गए। इधर, घटना भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और यह चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed