फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Engineering student commits suicide in Rohtas

Bihar News: रोहतास में इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या, भोपाल में रहकर कर रहा था पढ़ाई

Thu, 13 Apr 2023 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

Engineering Student Commits Suicide in Rohtas: बिहार के रोहतास जिले में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक मध्यप्रदेश के भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Engineering student commits suicide in Rohtas
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित कंपनी सराय मुहल्ले में गुरुवार सुबह एक 18 साल के इंजीनियरिंग छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


इधर, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भेज दिया। नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया, मृतक की पहचान पेट्रोल पंप व्यवसायी सुनिल कुमार सिंह के 18 साल के बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। लेकिन वह 15 दिनों से पहले अपने घर आया हुआ था। हालांकि, फंदे से लटके युवक के पास कोई सुसाइड नोट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार जब परिजन कमरे के दरवाजे को काफी देर बंद पाए तो  दरवाजा खटखटाने लगे। लेकिन अंदर से न कोई जवाब मिला और न ही कुंडी खुली। तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजे को तोड़कर फंदे से लटके शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई और दबी जुबान में लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विवेक पढ़ने में काफी मेधावी छात्र था। उसका स्वभाव भी काफी मिलनसार था। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था, जिसके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। बताते चलें कि व्यवसायी सुनील कुमार सिंह के दो बेटों में विवेक छोटा था। जो अपने बड़े भाई की तरह ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सफल इंजीनियर बनने का ख्वाब संजोए था। लेकिन इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed