{"_id":"67e14aa7150518aa930bb5bb","slug":"bihar-news-engineering-student-commits-suicide-in-gopalganj-bihar-police-investigation-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, कुलसचिव बोले- मेधावी था; एफएसएल टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, कुलसचिव बोले- मेधावी था; एफएसएल टीम जांच में जुटी
Mon, 24 Mar 2025 05:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:36 PM IST
सार
सुंदरम दरवाजा बंद कर सो गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके दोस्तों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची और फौरन तोड़कर अंदर गई। कमरे में सुंदरम का शव देख दंग रह गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के विशंभरपुर स्थित सिपाया ढाला पर एक किराए के मकान में रह रहे राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, गोपालगंज के अंतिम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के निवासी सुंदरम कुमार के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह जब सुंदरम के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो बगल के कमरे में रह रहे सहपाठियों को शक हुआ। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विशंभरपुर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। सुंदरम का शव पंखे से झूलता मिला। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया।
वहीं इस मामले में विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से छात्र का मोबाइल और कुछ अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक सुंदरम कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद वर्ष 2022 में राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, गोपालगंज में द्वितीय वर्ष में नामांकन लिया था।
विज्ञापन
कुलसचिव सौरव प्रियदर्शी ने बताया कि सुंदरम पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित छात्र था। वह सिपाया ढाला पर स्थित एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात को सुंदरम पढ़ाई करने के बाद अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सो गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो बगल में रह रहे छात्रों ने उसे जगाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी है। इस दुखद घटना से महाविद्यालय परिसर में शोक की लहर है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार में एकमुश्त 10225 शिक्षकों का तबादला