{"_id":"6790ff7359bad9e27d073eaa","slug":"bihar-news-emergency-landing-of-indigo-flight-status-in-patna-lucknow-patna-airport-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इंडिगो फ्लाइट की पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से लखनऊ जाने के दौरान हुई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इंडिगो फ्लाइट की पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से लखनऊ जाने के दौरान हुई तकनीकी खराबी
Wed, 22 Jan 2025 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:53 PM IST
सार
Emergency landing : पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना
एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अब दूसरी फ्लाइट से उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इंडिगो यात्री विमान की रैंप पर गिरा, एयरलाइन ने माफी मांगी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बताया गया है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही पायलट को खराबी की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों को स्थिति से अवगत कराया और सुरक्षा उपाय अपनाते हुए विमान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। इस फ्लाइट में कुल 100 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।
विज्ञापन
दूसरी फ्लाइट से भेजा जा रहा लखनऊ
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली है। विमान के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। अब उन यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से लखनऊ भेजा जायेगा। फिलहाल तकनीकी टीम विमान में आई खराबी की जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दुबारा न हो सके।
विज्ञापन