फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Elder brother killed younger brother murder case purnea bihar police

Bihar news : बड़े भाई ने छोटे की ले ली जान, शराब के नशे में हुई थी मारपीट

Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

Murder Case : ग्रामीणों ने घर में आकर सूचना दी कि आपके छोटे बेटे की हत्या हो गई है। यह सुनने के बाद घर में रोना-धोना शुरू हो गया। अस्पताल में लाश पड़ी थी। तब माता-पिता ने ही हत्यारे का नाम बता दिया, जिसे सुनकर तो पुलिस भी भौंचक रह गई।

विज्ञापन
Bihar news : Elder brother killed younger brother murder case purnea bihar police
रोते-बिलखते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक के पास की है। मृतक की पहचान सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौंक निवासी पूरण शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा (33 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के पिता पूरण शर्मा ने बताया कि बेटा प्रकाश शर्मा अक्सर शराब पीकर घर में गाली-गलौज करते हैं। बीते 28 मई को शराब पीकर प्रकाश शर्मा गाली-गलौज कर रहा था। जब छोटा पुत्र मनोज शर्मा ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो पूरण शर्मा अपने छोटे भाई मनोज शर्मा पर टूट पड़ा। मृतक के पिता ने बताया कि जब वह कचहरी से आए, तो मनोज ने उनसे मारपीट की शिकायत की थी। उसके बाद फिर उनके सामने ही दोनों भाई आपस में भिड़ गए। छोटा बेटा मनोज कमजोर होने के कारण उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे मनोज शर्मा चाय और बिस्किट खाकर घर से निकले थे। दोपहर में कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि मनोज की हत्या हो गई है और उसका शव अस्पताल में पड़ा है। घटना की सूचना पर जब अस्पताल पहुंचे, तो मनोज मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : युवक थाना में करने लगा आत्मदाह, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने बताई वजह

घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि एक माह पूर्व ही मनोज शराब पीने के आरोप में जेल गया था। मनोज के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी भी दो साल के बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। वहीं के हाट थाना पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात युवक की लाश जनता चौक के पास मिला था। पहचान नहीं होने की वजह से उसके फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद शव की पहचान जनता चौंक निवासी मनोज शर्मा के रूप में हुई। शव की पहचान होने पर मृतक के माता-पिता ने हत्या का आरोप अपने बड़े बेटे पर आरोप लगाया। वहीं सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों में मातम में मातम पसरा है।पुलिस आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed