फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Education Officer letter reveals bpsc teacher examination fake candidate passed in bpsc tre 1.0

BPSC Teacher : शिक्षा विभाग ने प्रमाण के साथ बताया- फर्जी परीक्षार्थी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर नौकरी ली

Sat, 06 Jan 2024 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jan 2024 08:44 AM IST
सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली प्रमाणित करते हुए फर्जी व्यक्ति ने परीक्षा पास की और मूल व्यक्ति ज्वाइन करने पहुंचा। शिक्षा विभाग की एक चिट्ठी से ऐसा एक मामला प्रमाणित होकर सामने आया है। जानें, क्या है वह केस।

विज्ञापन
Bihar News : Education Officer letter reveals bpsc teacher examination fake candidate passed in bpsc tre 1.0
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई प्रथम चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा से चयनित एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर फर्जीवाड़ा कर शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने का आरोप लगा है। बायोमीट्रिक जांच में उसकी पहचान नहीं हो पायी। संदिग्ध लगने पर गहन जांच की गई। जांच में पहचान नहीं होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दरभंगा के अलीनगर प्रखंड का है। बीपीएससी टीआरई 1.0 से चयनित शिक्षकों की थंब इंप्रेशन री-वेरिफिकेशन का काम शुरू हुआ। इसी दौरान अलीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंदौली के शिक्षक फूलन कुमार के थंब इंप्रेशन के समय उनकी बायोमेट्रिक पहचान सही नहीं पाई गई। बार-बार प्रयास के बावजूद भी उनका सही मिलान नहीं हुआ। अब शिक्षा विभाग ने बीपीएससी से चयनित इस शिक्षक की पूरी जानकारी मुख्यालय को भेजी है।

विज्ञापन


आरोपी फूलन कुमार को अलग कमरे में बंद कर दिया
दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि फूलन कुमार शिक्षक का बायोमीट्रिक का मिलान थंब इंप्रेशन स्थल पर नहीं हो सका। न ही फोटो का मिलान हुआ था। पकड़े गए फर्जी शिक्षक ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि बीपीएसीसी की ओर से आयोजित परीक्षा में उसके बदले मधुबनी जिले के फूलपरास का कोई दूसरा व्यक्ति बैठा था। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह के कंट्रोल रूम के कर्मियों रमन कुमार ठाकुर, परवेज अहमद, आनंद कुमार आदि ने इस फर्जी शिक्षक फूलन कुमार को थंब इंप्रेशन कक्ष से निकालकर अलग कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


डीईओ ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया
कंट्रोल रूम की सक्रियता से अलीनगर के बीईओ व संबंधित एचएम को भी बुलाकर कंट्रोल रूम में रखा गया। डीईओ ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही कांड संख्या एवं तिथि के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात भी कही। डीईओ स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त शिक्षक का बायोमीट्रिक मिलान थंब इंप्रेशन स्थल पर नहीं हो सका। न ही फोटो का मिलान हुआ। पूछताछ के क्रम में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि परीक्षा में उसके बदले फूलपरास का कोई व्यक्ति बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed