फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ED raids RJD MLA's hideout in Buxar; Lok Sabha Elections, Lalu Yadav, Political News

Bihar News : लालू के करीबी राजद विधायक के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, सात जगह पर चल रही रेड

Wed, 20 Mar 2024 10:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Mar 2024 10:03 AM IST
सार

ईडी की रेड के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। राजद नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जानबूझकर लालू परिवार और राजद नेताओं को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: ED raids RJD MLA's hideout in Buxar; Lok Sabha Elections, Lalu Yadav, Political News
राजस्थान में ईडी की रेड। - फोटो : social media

विस्तार

इधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद यादव के करीबी शंभू नाथ यादव के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना से बक्सर पहुंची ईडी की अलग-अलग टीम राजद विधायक ने सात ठिकानों पर पहुंची हैं। बक्सर के सदर, सिमरी, ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इस रेड के बाद राजद खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं राजद नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जानबूझकर लालू परिवार और राजद नेताओं को परेशान कर रही है। 

विज्ञापन


विधायक शंभू नाथ यादव से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी
सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों की टीम ने राजद विधायक शंभू नाथ यादव से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी ली। यह तलाशी कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ली जा रही है। सूत्रों जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है उनमें ब्रह्मपुर के चक्की इलाके में उनका आवास भी शामिल है।
विज्ञापन


दिल्ली के शासक राजद और उसके नेताओं से डरते हैं
इधर, राजद का कहना है कि भाजपा इससे डरती है और तलाशी उसी का नतीजा है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया, "भाजपा राजद नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल करती है। यह स्पष्ट है कि दिल्ली के शासक राजद और उसके नेताओं से डरते हैं, इसलिए वे हमारे खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed