{"_id":"67b2acc057e2b301cf0e67cd","slug":"bihar-news-earthquake-occurred-in-bihar-epicenter-was-in-siwan-earthquake-news-alert-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Earthquake: दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; यहां सीवान रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Earthquake: दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग; यहां सीवान रहा केंद्र
Mon, 17 Feb 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:58 AM IST
सार
Earthquake News: सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है।
विज्ञापन
राजस्थान में भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। इसके करीब ढाई घंटे बाद बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीवान जिला इसका केंद्र रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीवान रहा। यहां पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इधर, सोमवार सुबह सुबह कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य हैं। इधर, भूकंप के बाद ग्रामीणों के कहा कि वह सुबह अपने खेत में जाने के लिए उठे थे तभी उनको हल्का कंपन महसूस हुआ। फिर वह समझ गए कि यह भूकंप ही है। देखते ही देखते सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए, दिल्ली में क्या हुआ
दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज भटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले सात जनवरी को आया था भूकंप
बिहार में इससे पहले सात जनवरी को तीन बार सुबह में एक और शाम में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया। सुबह जब कंपन महसूस हुआ तो कई लोग सो ही रहे थे। लेकिन, शाम 5:20 बजे और 5:26 बजे फिर से कंपन हुई तो इसका एहसास सभी को हुआ। इस बार सुबह की तुलना में तीव्रता (3.5) कम थी। लेकिन, लोग फिर से सहम गए और फौरन घर से बाहर आ गये। उस वक्त, तिब्बत के जिजांग इलाके में जमीन के अंदर करीब 10 किमी भूकंप का केंद्र था।