{"_id":"66ec4b9d64e4b14e1b0a87c3","slug":"bihar-news-dsp-transferred-in-bihar-nitish-kumar-ips-transfer-posting-bihar-police-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, कई डीएसपी बदले गये; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, कई डीएसपी बदले गये; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Thu, 19 Sep 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:34 PM IST
सार
Bihar : डीजीपी आलोक राज के आने के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी क्रम में अब 11 डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। उनमें एक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस उपाधीक्षक को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
11 डीएसपी का तबादला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब बिहार सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला किया है। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रांसफर किये गये डीएसपी की सूची में अमित कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राहुल सिंहम और प्रदीप कुमार सहित कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
जानिए कौन-कौन हैं सूची में शामिल
इमामगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात पटना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात नालंदा सुनील कुमार सिंह को राजगीर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज बनाया गया है। राजगीर में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार को मोहनिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह को एसटीएफ में डीएसपी बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी कृष्ण कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
अन्य नाम भी हैं शामिल
गया में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम को नालंदा का यातायात पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मोहनिया में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार को विशेष सशस्त्र पुलिस 16 में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे फिरोज आलम को पुलिस उपाधीक्षक ईआरएसएस बनाया गया है।सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश सिंह को गया में विधि व्यवस्था का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र प्रसाद महतो को विशेष निगरानी इकाई में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन