Bihar : पुलिस के बाद अब आर्मी जवान पर हमला, मांगी 5 लाख की रंगदारी; नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
Bihar : राजधानी समेत 3 जिलों के बाद बिहार के चौथे शहर में आज शाम फिर पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गये। फिर उसी शहर में एक आर्मी के जवान के साथ लूट-पाट की, रंगदारी मांगी और फिर जान से मारने की धमकी भी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अररिया और मुंगेर में एएसआई पर हुए हमले के बाद अब भागलपुर मे पुलिस जवानों के साथ-साथ आर्मी जवान पर जानलेवा हमला हुआ है। लगातार इस तरह की घटना से आमजन अपनों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो फिर आमजन की सुरक्षा कौन करेगा। पूरे राज्य में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। कानून का डर अब नहीं रह गया है।
यह खबर भी पढ़ें - Attack on Bihar Police : पुलिस बल पर फिर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन भी क्षतिग्रस्त
हथियार से लैस अपराधियों ने आर्मी जवान पर किया हमला
घटना शनिवार शाम की है, जब सेना के जवान दीपक कुमार सिंह अपने ससुराल बिरणोध गोराडीह से अपने घर हरवा जगदीशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10 अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित दीपक कुमार सिंह का कहना है कि हमलावरों ने उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और उनके पर्स व सोने की चेन भी छीन ली। दीपक कुमार सिंह वर्तमान में सिक्किम में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अपराधी नशे में धुत थे और अचानक उनपर हमला कर दिया। इस बावत दीपक सिंह ने जगदीशपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में बरारी थाना के एसआई श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.