{"_id":"679cba6619610495fe0e4324","slug":"bihar-news-drunk-corporation-driver-hits-a-person-in-gaya-municipal-commissioner-dismissed-from-job-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशे में निगम के वाहन चालक ने मारी टक्कर, नगर आयुक्त ने पुलिस के हवाले करने के बाद नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशे में निगम के वाहन चालक ने मारी टक्कर, नगर आयुक्त ने पुलिस के हवाले करने के बाद नौकरी से निकाला
Fri, 31 Jan 2025 05:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:26 PM IST
सार
सभी निगम कर्मचारियों, विशेषकर चालकों एवं सफाईकर्मियों को यह सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी लापरवाही होने पर दोषियों पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गया नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया नगर निगम जनसुरक्षा एवं अनुशासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या 06, रामशिला क्षेत्र में निगम के टिपर चालक अमित कुमार द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण एक नागरिक को टक्कर मार दी गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त एवं निगम प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। स्वच्छता पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
स्थानीय वार्ड पार्षद ने स्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना किसी देरी के दोषी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से निगम के द्वारा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी कर्मचारी द्वारा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार, विशेषकर ऐसा कोई कृत्य जिससे आमजन की सुरक्षा प्रभावित होगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
सभी निगम कर्मचारियों, विशेषकर चालकों एवं सफाईकर्मियों को यह सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी लापरवाही या अनुशासनहीनता होने पर दोषियों पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गया नगर निगम आमजन की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करता रहेगा।
विज्ञापन