Bihar: बिहार में यूपीएससी और बीपीएससी टॉपर की शादी की चर्चा, IAS शुभम ने लिए IRS प्रियांगी के साथ सात फेरे
UPSC Topper: यूपीएससी टाॅपर शुभम कुमार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इनके फैंस लिख रहे हैं कि दोनों की पृष्ठभूमि, संघर्ष और समर्पण की कहानी युवाओं को यह संदेश दे रही है कि अगर इरादे मजबूत हों और दिशा सही हो, तो मंजिलें खुद रास्ता बना लेती हैं।
विस्तार
2021 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में पहला स्थान पाकर बिहार का नाम रोशन करने वाले शुभम कुमार की शादी हो गई। आईएएस शुभम कुमार ने 68वीं बीपीएससी की टॉपर प्रियांगी मेहता के साथ सात फेरे लिए। आज यह शादी बिहार ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय है। लोग सोशल मीडिया पर दोनों दंपती अधिकारियों को बधाई और शुभकामना दे रहे हैं।
आईएएस शुभम कुमार कटिहार जिले के कदवा के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 2021 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। वर्तमान में वह बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और भागलपुर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले, वह बाढ़ के एसडीओ रह चुके हैं और अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा
जानिए, कौन हैं आईआरएस अधिकारी प्रियांगी
वहीं प्रियांगी मेहता पटना सिटी के संदलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक किया और 68वीं बीपीएससी परीक्षा में टॉप करने के बाद यूपीएससी 2021 में भी सफलता प्राप्त की। उन्हें 261वीं रैंक मिली और वह भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चयनित हुईं। अपनी शालीनता और मेहनत से उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई है।
बीपीएससी मेंस टॉपरों की खूबी जानिए, गुर- कैसे की तैयारी कि ऐसा आया रिजल्ट, सलाह- क्या करें आप भी
सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीरें
जैसे ही शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यह जोड़ी देखते ही देखते वायरल हो गई। इस शादी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आम तौर पर शादियों में शाही अंदाज़ की बातें होती हैं, लेकिन इस जोड़ी की सादगी और उनकी मेहनत से गढ़ी गई सफलता की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया।