{"_id":"614df0df8ebc3e09f95a9194","slug":"upsc-cse-2020-topper-iitn-shubham-kumar-of-bihar-topped-the-civil-services-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2020 Topper: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 में आई थी इतनी रैंक","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
UPSC CSE 2020 Topper: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 में आई थी इतनी रैंक
Fri, 24 Sep 2021 10:18 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:18 PM IST
सार
UPSC CSE 2020 Topper IITN Shubham Kumar:संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किए गए UPSC CSE 2020 के अंतिम परिणामों में बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किए गए UPSC CSE 2020 के अंतिम परिणामों में बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है। आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने वाले शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे के छात्र रहे हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है। शुभम सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। उल्लेखनीय है कि शुभम के पिता देवानंद सिंह स्थानीय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के तौर पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2020 Final Result: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, शुभम कुमार बने टॉपर
विज्ञापन
बता दें कि शुभम इससे पहले भी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 290वीं रैंक पा चुके हैं। उनकी कड़ी मेहनत के बलबूते उन्होंने 2020 की परीक्षा में टॉप कर इतिहास रच दिया है। टॉपर बनने के बाद से ही शुभम के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदारों को घर पर आवाजाही शुरू हो गई है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शुभम और उनके परिजनों को फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी शुभम को शुभकामनाएं और उनके परिवार को बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा है कि शुभम की सफलता ने बिहार का गौरव बढ़ाया है। वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
शुभम के टॉप थ्री में जगह पाने वाली जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। जागृति और अंकिता दोनों मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। जागृति ने एमएएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अंतिम चयन सूची को इस सीधे लिंक पर क्लिक कर देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। UPSC CSE Main 2020 Exam Final Result
यह भी पढ़ें : UPSC Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किए आईईएस और आईएसएस एनआरसी के मार्क्स, यहां देखें पूरी सूची
कमेंट
कमेंट X