फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Different Caste Category boyfriend girlfriend love story converted into triple murder case bihar

Bihar : 'प्रेमिका से पत्नी बनी, फिर पता चला मैं तो दूसरा था, तीसरा भी कोई है'; लिखा, फिर पूरे परिवार को भूना

Tue, 21 Nov 2023 01:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 Nov 2023 01:31 PM IST
सार

Bihar News : "प्रेमिका बनी। फिर पत्नी। फिर पता चला कि मुझसे पहले भी चक्कर है और नया भी कोई है। पहले तो उसके परिवार से गुस्सा था, फिर यह भी कष्ट। धर्मस्थल घूमकर भी दिमाग नहीं ठंडाया तो यह फैसला लिया।" ट्रिपल मर्डर केस में ऐसी कहानी सामने आयी है।

विज्ञापन
Bihar News : Different Caste Category boyfriend girlfriend love story converted into triple murder case bihar
आरोपी प्रेमी आशीष के साथ दुर्गा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब दोनों की नजरें मिलीं और फिर दिल तो जातियों का बंधन नहीं दिखा। बिहार में जातीय जनगणना के साथ जाति की बात स्वाभाविक है और यही इस ट्रिपल मर्डर के पीछे की एक बड़ी वजह भी। लड़की ब्राह्मण और लड़का पासी। लड़की के परिवार को यह रिश्ता नागवार गुजरा, लेकिन येन-केन-प्रकारेण दोनों ने शादी रचा ली। प्रेमिका से पत्नी बनी दुर्गा झा जबतक साथ थी, आशीष चौधरी उर्फ छोटू का गुस्सा नियंत्रित था। जब प्रेमिका ने दूसरे की ओर रुख किया तो उसके घर वालों ने भी उसी का साथ दिया। इसी बहाने आशीष से दुर्गा की दूरी पर दोतरफा लड़ाई शुरू हुई। लेकिन, इस दूरी के लिए दुर्गा झा और उसका पूरा परिवार निशाने पर आ गया। लखीसराय में इस पूर्व प्रेमिका (चुपके से शादी वाली) और उसके दो भाइयों की जान 9 एमएम पिस्टल से जान लेने वाला आशीष अबतक पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। इस हत्याकांड के लाइनर और हथियार उपलब्ध कराने वाले तक पुलिस पहुंच चुकी है, गिरफ्तारी भी दिखा रही है। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है मर्डर के पहले आशीष की लिखी लंबी चिट्ठी।

विज्ञापन


 

Bihar News : Different Caste Category boyfriend girlfriend love story converted into triple murder case bihar
दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, जबकि मुख्य आरोपी अबतक गिरफ्त से दूर - फोटो : अमर उजाला

मर्डर के पहले लिखा- तांडव होगा
आमतौर पर लोग सुसाइड से पहले लेटर लिखते हैं, लेकिन यह मर्डर के पहले लिखी गई चिट्ठी है। अब तक इस केस में प्रेमिका समेत तीन की मौत हो चुकी है। हत्यारा आशीष चौधरी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उसकी 15 पन्नों की चिट्ठी पुलिस ने मीडिया के सामने लाई है। यह एक कॉपी में लिखी गई चिट्ठी है, जिसमें 20 नवंबर 2023 की तारीख के साथ लिखा गया है कि जो कुछ भी हुआ है या होगा उसका जिम्मेदार सिर्फ मैं हूं और कोई नहीं। चिट्ठी के अंत में उसने लिखा है कि मन को स्थिर करने के लिए तीर्थ कर आया, लेकिन अब भी शांति नहीं मिली। अब तांडव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Different Caste Category boyfriend girlfriend love story converted into triple murder case bihar
पिछली यादों के प्रमाण - फोटो : अमर उजाला

कुछ नहीं बचा है...सबकुछ लिखा
इस चिट्ठी में 14 मार्च 2021 से अपनी मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए आशीष ने लिखा कि अब मेरे जीवन में कुछ नहीं बचा है। जर, जोरू, जमीन... कुछ नहीं मेरे पास। मेरे जीवन से मेरी बहुमूल्य मां चली गई, जो जड़ थी। जोरू यानी मेरी बीवी ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। और जोरू के लिए डिप्रेशन में मैंने जमीन बेच दी। इस चिट्ठी में आशीष ने लिखा है कि उसने दुर्गा झा से कैसे प्रेम किया, कैसे पटना में उससे शादी की, कैसे उसे ज्वेलरी शोरूम में नौकरी दिलवाई। उसने यह भी लिखा है कि कैसे उसे पता चला की शादी से पहले भी दुर्गा झा का किसी और से रिश्ता था। आशीष के अनुसार उससे शादी के बाद दुर्गा का किसी तीसरे से रिश्ता उसके सामने आया तो वह टूट गया। आशीष के अनुसार दुर्गा के जिस परिवार ने बाद में उसकी शादी को स्वीकार कर लिया था, उसी परिवार के लोगों ने दूसरे लड़के के पक्ष में आकर मुझे वापस अकेला छोड़ दिया। आशीष के अनुसार जब दुर्गा ने 14 मार्च 2021 को पूरे मोहल्ले के सामने उसे गालियां दीं और यह कहा कि वह उसके साथ टाइम पास कर रही थी तो वह टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed