फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : difference in mahagathbandhan, congress will not vote for rjd aurangabad lok sabha election 2024

Election 2024 : महागठबंधन में फूट, कांग्रेस के लोग यहां नहीं करेंगे राजद प्रत्याशी को वोट; जानें क्यों एलान

Fri, 29 Mar 2024 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

Bihar : बिहार में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। पार्टी अब घुटनों के बल आ गई है। कांग्रेस आज क्षेत्रीय पार्टी (राजद) से टिकट की भीख मांग रही है। पार्टी के कार्यकर्ता स्वतंत्र है, वह अपना वोट राजद को नही बल्कि किसी और को  देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : difference in mahagathbandhan, congress will not vote for rjd aurangabad lok sabha election 2024
पूर्व सांसद निखिल कुमार और जिला कमिटी के वरीय जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सीट शेयरिंग में राष्ट्रीय जनता दल की मनमानी से कांग्रेस परेशान है। राजनीतिक मजबूरी में भले ही पार्टी के बड़े नेता चाह कर भी खुल कर नही बोल पा रहे हैं। इसके बावजूद पार्टी के छोटे नेता और साधारण कार्यकर्ता अपनी भड़ास निकालने से गुरेज नही कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व राज्यपाल और पूर्व सांसद निखिल कुमार को दरकिनार कर औरंगाबाद संसदीय सीट से राजद के द्वारा प्रत्याशी उतार दिए जाने से क्षुब्ध औरंगाबाद के एक कांग्रेस नेता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से लेकर अपनी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है।

विज्ञापन


निखिल कुमार के करीबी कांग्रेस नेता ने निकाली भड़ास
 यह भड़ास निखिल कुमार के करीबी और कांग्रेस की औरंगाबाद जिला कमिटी के वरीय जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह ने निकाली है। राम विलास सिंह पार्टी के बुजुर्ग नेता हैं और निखिल कुमार के बेहद करीबी के रूप में जाने जाते हैं। निखिल कुमार जब भी औरंगाबाद आते है, तो रामविलास सिंह उनके साथ प्रायः मौजूद ही रहते हैं। औरंगाबाद में उनकी गिनती ऐसे नेता के रूप में होती है, जो कांग्रेस, गांधी परिवार और निखिल परिवार की बुराई करने वालों को करारा जवाब देते है। यही वजह है कि लोकसभा के चुनावी टिकट के मामले में निखिल कुमार को दरकिनार किए जाने से वह  बेहद नाराज है।
विज्ञापन


घुटनों के बल आ गई कांग्रेस, क्षेत्रीय पार्टी से मांग रही टिकट की भीख
कांग्रेस पार्टी के वरीय जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। पार्टी अब घुटनों के बल आ गई है। कांग्रेस आज क्षेत्रीय पार्टी (राजद) से टिकट की भीख मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट बांटने वाले परिवार को नही मिला टिकट
रामविलास सिंह ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। एक समय था जब निखिल कुमार का परिवार बिहार में कांग्रेस का टिकट बांटता था लेकिन आज उसी परिवार को टिकट नहीं मिला।

स्वतंत्र होकर कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे किसी अन्य पार्टी भी वोट
कांग्रेस पार्टी के वरीय जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह ने कहा कि अब अघोषित तौर पर बिहार में कांग्रेस पार्टी का किसी से समझौता नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता स्वतंत्र है, वह अपना वोट कही भी दे सकते है। इसके लिए उन्हे मजबूर नही किया जा सकता। इतना तय मानिएं कि पार्टी के कार्यकर्ता आरजेडी को वोट नही देंगे।

सजा काट कर आने वाले लालू को रहना चाहिए राजनीति से दूर
कांग्रेस नेता ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो तो न्यायालय से सजा काट कर आए हैं। उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए था लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि सजा कटने वाला भी आज टिकट बांट रहा है।

दीमक की तरह इंडी गठबंधन को खोखला कर रहे लालू
रामविलास सिंह ने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इंडी गठबंधन को दीमक की तरह खोखला कर रहे है। इस परिस्थिति में भी पार्टी यदि उनके साथ रही तो वह कांग्रेस को बर्बाद कर रख देंगे।


अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस शेष सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार
रामविलास सिंह ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह करते हुए कहा कि आज कांग्रेस को अगर अपना अस्तित्व बचाना है, तो पार्टी प्रथम चरण के बाद वाली बिहार की शेष सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे। ऐसा करने में ही अब कांग्रेस की भलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed