फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha reminded of Lalu Raj, attacked Tejashwi Yadav: Gopalganj, BJP RJD

Bihar News: विजय सिन्हा ने दिलाई लालू राज की याद, तेजस्वी से कहा- पहले अपने पिता की मानसिक स्थिति पर सवाल करें

Wed, 18 Jun 2025 07:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Jun 2025 07:03 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि जिन लोगों ने बिहार को वर्षों पीछे धकेल दिया, अब वह नैतिकता और विकास की बातें कर रहे हैं। यह काफी हास्यास्पद है।

विज्ञापन
Bihar News: Deputy CM Vijay Sinha reminded of Lalu Raj, attacked Tejashwi Yadav: Gopalganj, BJP RJD
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 20 जून को सीवान के जसौली में होने वाले जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। थावे प्रखंड के कई अन्य पंचायतों में भी उन्होंने आम नागरिकों से संवाद किया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


लालू प्रसाद के बारे में यह बातें कही
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव की मानसिक स्थिति पर सवाल करें, जिन्होंने बिहार को बर्बाद किया और 'बिहारी' शब्द को गाली बना दिया। आज वही व्यक्ति राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने हुए हैं। ऐसे व्यक्ति जिन पर माननीय न्यायालय ने भ्रष्टाचार का ठप्पा लगाया है, वे अब भी दल का नेतृत्व कर रहे हैं। क्या तेजस्वी यादव अपने पिता को अध्यक्ष पद से हटाने की हिम्मत दिखाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि एक भ्रष्टाचार के आरोपी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना, यह दिखाता है कि राजद के लिए भ्रष्टाचार आदर्श बन गया है।
विज्ञापन

बिहार में इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटनावासियों को कब मिलेगी गर्मी से राहत?
विज्ञापन
विज्ञापन


तब केवल एक ही परिवार का बोलबाला था
लालू यादव के दौर में सरकारी तंत्र को पूरी तरह परिवार के नियंत्रण में कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सरकारी नौकरियों से लेकर योजनाओं तक में सिर्फ एक ही परिवार का बोलबाला था। सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए, चार्टर्ड विमान में जन्मदिन मनाने वाले लोग अब जनता को उपदेश दे रहे हैं। जिन्होंने खजाने को लूटा, वे अब नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं। ऐसे लोग बिहार को फिर से बर्बादी की ओर नहीं ले जा सकते। उपमुख्यमंत्री ने एनडीए की सरकार को गरीबों, किसानों और युवाओं की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का विकास सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed