फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Delhi to Darbhanga Plane diverted to Varanasi due to bad weather darbhanga news

खराब मौसम का असर : मुंबई का विमान निरस्त, दिल्ली का विमान वाराणसी डायवर्ट; यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
सार

Bihar : ठंढ की शुरुआत होते ही मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। लिहाजा खराब मौसम की मार अब उड़ान सेवा पर भी पड़ने लगी है। दिल्ली जाने वाली विमान को डायवर्ट कर दिया गया, जबकि कुछ विमान को निरस्त कर दिया गया। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
Bihar News : Delhi to Darbhanga Plane diverted to Varanasi due to bad weather darbhanga news
यात्रियों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा, खराब मौसम की मार अब उड़ान सेवा पर पड़ने लगी है। आज दिल्ली से दरभंगा आनेवाली दोनो विमानों को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया, जबकि मुंबई से आनेवाली विमान देर से करीब 3.40 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके बाद दरभंगा से मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया लेकिन काफी देर बैठाने के बाद खराब मौसम का कारण बताते हुए विमान को रद कर दिया गया। विमान रद होने के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया, लेकिन देर शाम तक यात्रियों को कोई माकूल जबाब एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से नही मिल पाया।

विज्ञापन


खराब मौसम कहकर निरस्त किया विमान 
 दिल्ली से 9 बजे उड़ान भरने वाले विमान को दरभंगा में खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट कर दिया जो विमान बाद में दो बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी।  वहीं  दूसरा विमान 3.55 में दिल्ली से दरभंगा पहुँचने के बाद उसे भी वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन वह विमान दरभंगा नही पहुंच सकी। इसके बाद भी मामला नही सुलझा।  मुंबई से 10.05 मिनट पर दरभंगा आने वाला विमान दोपहर 3.40 में दरभंगा एयरपोर्ट पर आई। उसे फिर दरभंगा से मुम्बई के लिए उड़ान भरनी थी जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी।  सभी यात्रियों को विमान में भी बैठा दिया गया, लेकिन काफी देर विमान में बैठाने के बाद खराब मौसम की बात बताकर उसे रद कर दिया गया। विमान के रद होने की जानकारी मिलते ही यात्री एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


स्पाइस जेड को बंद करने की हुई मांग 
मुंबई जाने वाले यात्री शीतल झा ने बताया कि उन्हें 11 बजे की फ्लाइट से जाना था, लेकिन शाम में अचानक से विमान खराब मौसम में उड़ान नहीं भर सकने की जानकारी दे कर केंसिल कर दिया गया। फिर सभी यात्रियों  के रुकने की भी व्यवस्था नहीं कर एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया। यात्रियों ने कहा कि बहुत सारे मेडिकल छात्र थे जिनकी परीक्षा थी। कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनका पहुंचना जरुरी था लेकिन उनका काम खराब हो गया। यात्रियों ने स्पाइस जेड को बंद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed