{"_id":"657c849145f345ce97012195","slug":"bihar-news-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-vaishali-brother-accused-of-murder-bihar-police-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिलीगुड़ी से बस से निकला था युवक; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिलीगुड़ी से बस से निकला था युवक; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई है
Fri, 15 Dec 2023 10:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:23 PM IST
सार
Bihar : रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली। भाई ने कहा सिलीगुड़ी से बस से निकला था और आज उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। उनका कहना है कि यह साजिश के तहत हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर में रेलवे लाइन के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान कटहरा ओपी क्षेत्र के छौराही गांव निवासी गरभु शर्मा के रूप में हुई है। बछवाड़ा रेलखंड स्थित बराटी ओपी क्षेत्र के काशीपुर ढाला के पास की है। मृतक के भाई का कहना है कि गरभु शर्मा सिलीगुड़ी से बस पकड़ कर महुआ के लिए चला था और आज उसकी लाश रेलवे लाइन के पास मिली।
विज्ञापन
सिलीगुड़ी बस से चले थे महुआ के लिए
घटना के संबंध में सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई डब्लू शर्मा ने बताया कि सिलीगुड़ी से बस पकड़ कर महुआ के लिए चला था। शाम छह बजे उसे महुआ पहुंचना था। लेकिन देर शाम तक महुआ नहीं पहुंचने पर घर वाले बस वाले से संपर्क किये तो पता चला कि वह हाजीपुर के पासवान चौक पर बस से उतर गये थे। अब घर वालों ने उसकी खोजबीन तेज कर दी। हर जगह खोजने के क्रम में परिजनों को पता चला कि सदर अस्पताल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। आननफानन में परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि वह शव उनके भाई का ही है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
डब्लू शर्मा का कहना है कि गरभु शर्मा के सिर का पिछला हिस्सा पूरा खोखला हो गया है। इस संबंध में बराटी ओपी अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन से जानकारी दी कि काशीपुर ढाला स्थित रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। यह हादसा है या हत्या जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन