फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of youth found in mango garden in Supaul, ruckus on NH in protest; Police investigation

Bihar News : आम बगीचे में मिली युवक की लाश, विरोध में एनएच पर हंगामा; परिजन बोले- इन लोगों ने मार डाला

Sat, 14 Sep 2024 02:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

परिजनों ने शव को सहरसा बीरपुर एनएच 106 पर रख कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। परिजन अमरेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of youth found in mango garden in Supaul, ruckus on NH in protest; Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला वार्ड 03 में शनिवार को एक युवक का शव आम के बगीचे से मिलने से बरामद हुआ। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान होते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने शव को लेकर नजदीक से ही गुजर रहे एनएच 106 पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक की पहचान राघोपुर थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड 08 निवासी बैजनाथ साह के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तुम्हारा भाई शराब पीकर लुढ़का पड़ा है
परिजनों ने बताया कि मृतक राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला वार्ड 03 निवासी अमरेंद्र यादव के जेसीबी का चालक के रूप में कार्यरत था। वह बीते पांच महीने से वहां काम करता था। इसके लिए उसे प्रतिमाह 13 हजार रुपए मिलते थे। फिलहाल जेसीबी पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा में रेलवे के कार्य करता था। मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मानिकचंद चकला वार्ड 03 निवासी जेसीबी मालिक अमरेंद्र यादव ने घर पर आ कर सूचना दिया कि तुम्हारा भाई शराब पीकर लुढ़का पड़ा है। वहीa आम के बगीचे में सूचना पर पहुंच कर देखा तो मेरा भाई बगीचे में लावारिश अवस्था में मृत पड़ा था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की
इधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को सहरसा बीरपुर एनएच 106 पर रख कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। परिजन जेसीबी मालिक अमरेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। बहरहाल, अभी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हो चुका है। घटनास्थल पर पहुंचे वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार बताया कि हत्या को लेकर फिलहाल हर बिंदु पर जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed