{"_id":"67861fc45b03322a740020e6","slug":"bihar-news-dead-body-of-woman-found-on-nh-bank-in-patna-suspect-of-murder-bihar-police-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में एनएच किनारे मिली महिला की लाश, चेहरे पर जख्म के निशान मिले; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में एनएच किनारे मिली महिला की लाश, चेहरे पर जख्म के निशान मिले; हत्या की आशंका
Tue, 14 Jan 2025 01:56 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:56 PM IST
सार
Patna Police: पुलिस ने बताया कि एनएच किनारे एक महिला की लाश संदिग्ध हालात बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया देखने से सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। जांच के बाद कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
पटना में हाईवे किनारे महिला की लाश मिली है। उसके चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या की गई है। घटना बाढ़ थाना अंतर्गत नदावां गांव के पास एनएच-30A के पास की है। मंगलवार सुबह शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एनएच किनारे एक महिला की लाश संदिग्ध हालात बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया देखने से सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। जांच के बाद कारण का पता चल पाएगा। मृत महिला की पहचान पटना के सहनौरा गांव निवासी अशोक यादव की गुड़िया देवी (32) के रूप में हुई है। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि महिला के शव के पास पर्स गिड़ा है जिसमें विभिन्न प्रकार के कागजात पड़े थे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। महिला के चेहरे पर हल्की चोट के निशान हैं और कान से खून निकला हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह खेत जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी। मंगलवार को पता चला कि उनकी लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि प्रतीत होता है कि महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन