{"_id":"66ceb50904838ded5008c73b","slug":"bihar-news-dead-body-of-woman-along-with-three-children-found-in-sitamarhi-suicide-domestic-dispute-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तीन मासूम बेटों के साथ मां ने की खुदकुशी; फोन पर पति से हुआ था विवाद, पोखर में तीनों संग कूद गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तीन मासूम बेटों के साथ मां ने की खुदकुशी; फोन पर पति से हुआ था विवाद, पोखर में तीनों संग कूद गई
Wed, 28 Aug 2024 10:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:56 AM IST
सार
एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम महिला का पति के साथ विवाद हुआ था। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में एक महिला अपने तीनों मासूम बेटों के साथ पोखर में कूद गई। आसपास के लोग जब पहुंचे तो काफी देर हो चुका था। चारों की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना कि पति के विवाद से परेशान होकर महिला ने तीन बच्चो के साथ खुदकुशी कर ली। घटना सीतामढ़ी जिले के बेला थाना अन्तर्गत श्रीरामपुर गांव की है। बताया गया कि सुसाइड से पहले महिला ने पहले अपने घर में आग भी लगा दी थी। इसके बाद मध्य रात्रि को अपने तीनों बच्चों लेकर गांव के पोखर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
छोटी बहन बोली- जीजाजी ने शराब पीकर उल्टी कर दी
पुलिस ने मरने वालों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी संजीव साह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी, 6 वर्षीय पुत्र आर्यन, 4 वर्षीय पुत्र सुशांत और 2वर्षीय पुत्र हिमांशु के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी का पति लुधियाना रहता है और वहां किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। फिलहाल, सूचना मिलने पर मृतका मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे। मंजू देवी के पिता ठागा साह ने बताया कि बीती रात बेटी और दामाद की फोन पर बात हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ठागा साह ने बताया कि संजीव लुधियाना में उसकी छोटी बेटी और दामाद के साथरहता है। शराब पीकर उल्टी करने के बाद विवाद बढ़ा था। मेरी छोटी बेटी ने मंजू को फोन कर बोला कि जीजाजी ने शराब पीकर मेरे घर में उल्टी कर दी है। इसके बाद मंजू और उसके पति में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
खुदकुशी से पहले घर में लगाई आग
विवाद के बाद मंजू ने अपने पहले घर में आग लगा दी। इसके बाद तीनो बच्चों के साथ गांव के पोखर में कूदकर अपनी जान दे दी। अगल बगल के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से हमलोग परिजन सभी को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान आज सुबह में चारों की लाखें पोखर से मिलीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और जितनी मुंह उतनी बात उठने लगीं। उपस्थित कुछ लोगो के द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम महिला का पति के साथ विवाद हुआ था। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन