फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of Polytechnic College student found, she died after falling from the fourth floor; was

Bihar News :  पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा की मिली लाश, चौथी मंजिल से गिरने से गई जान; इस कारण डिप्रेशन में थी

Sat, 03 Aug 2024 11:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

बेला थाना की एसएचओ रंजना वर्मा ने बताया कि महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की दूसरी वर्ष की एक छात्रा की मौत चौथी मंजिल से गिरकर हो गई। बताया ज रहा है कि वह अहले सुबह में हॉस्टल के ऊपर गई और ग्रील का ताला तोड़ कर ऊपर की तल्ले से छलांग लगा दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of Polytechnic College student found, she died after falling from the fourth floor; was
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा की लाश मिली है। कॉलेज कैंपस में छात्रा की लाश पड़ी थी। लोगों का कहना है कि चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौत हुई है। घटना जिला के बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रावास की है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई। वह सारण के सोनपुर की रहने वाली है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


एफएसएल की टीम की मदद से मामले की जांच
इधर, पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का है। छात्रावास की चौथी मंजिल से गिरने अंजली की मौत हुई है। एफएसएल की टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन


दो पेपर में क्रॉस लगने की वजह से वह डिप्रेशन में थी
मामले बेला थाना की एसएचओ रंजना वर्मा ने बताया कि महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की दूसरी वर्ष की एक छात्रा की मौत चौथी मंजिल से गिरकर हो गई। बताया ज रहा है कि वह अहले सुबह में हॉस्टल के ऊपर गई और ग्रील का ताला तोड़ कर ऊपर की तल्ले से छलांग लगा दिया। मृत छात्रा की क्लासमेट से पूछताछ की गई तो पता चला कि पूर्व दो पेपर में क्रॉस लगने की वजह से वह डिप्रेशन में थी। अब इस बार भी एक पेपर में क्रॉस लगने से वह काफी दुखी हो गई। इस कारण उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed