फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of Patna Secretariat staff found in room, police broke the door and entered the room.

Bihar News: कमरे में मिली सचिवालय के स्टाफ की लाश, दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस तो रह गई दंग

Sun, 10 Dec 2023 12:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

रंजीत पासवान मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला था और पटना के सुल्तानगंज के रानीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of Patna Secretariat staff found in room, police broke the door and entered the room.
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने सचिवालय के कर्मचारी की लाश बरामद की है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सचिवालय में काम करने वाले व्यक्ति का शव कमरे से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रंजीत पासवान (30) के रूप में हुई है। रंजीत पासवान मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला था और पटना के सुल्तानगंज के रानीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन


अचानक लड़खड़ाकर गिर जाने से सिर में चोट लगने की बात
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में पुष्टि करते हुए बताया कि रंजीत पासवान का शव उनके कमरे से बेड पर पड़ी हुई पाई गई। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कमरे में जाने के बाद अचानक लड़खड़ाकर गिर जाने से सिर में चोट लगने और अधिक खून के रिसाव के कारण रंजीत पासवान की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


रंजीत पासवान खून से लथपथ अपने बेड पर पड़ा था
बताया जा रहा है कि पटना के सुलतानगंज थाना के रानीपुर मोहल्ले में बेगूसराय निवासी नंदकिशोर पासवान का 30 वर्षीय पुत्र रंजीत पासवान किराए के मकान में रहता था। रंजीत पासवान पटना के सचिवालय में पदस्थापित था। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात वह अपने कमरे में गया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। रविवार की सुबह जब वह अपना कमरा नहीं खोला तो लोगों ने शक के आधार पर इसकी सूचना सुल्तानगंज थाने को दी। सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रंजीत पासवान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो रंजीत पासवान खून से लथपथ अपने बेड पर पड़ा था। इस मामले को लेकर सुलतानगंज थाना प्रभारी नागमणि कुमार ने बताया कि रंजीत पासवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि किसी भी तरह से यह हत्या या आत्महत्या का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed