{"_id":"653f95ebbf76a0cf370ebfb6","slug":"bihar-news-dead-body-of-married-girl-found-hanged-in-in-laws-house-in-nalanda-murder-crime-news-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : ससुराल में फंदे से लड़की मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- पति और सास ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : ससुराल में फंदे से लड़की मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- पति और सास ने मार डाला
Mon, 30 Oct 2023 05:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:09 PM IST
सार
मायके वालों का आरोप है कि विवाह के समय अपने सामर्थ के अनुसार कंचन के ससुराल वालों को 8 लाख रुपये नगद एवं एक बाइक दी गई थी। इसके बावजूद भी दहेज के खातिर ससुराल वाले कंचन को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
परिजन ने कंचन कुमारी (बाएं) की हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में एक विवाहिता की लाश हुई है। उसकी लाश उसके ससुराल के आंगन में फंदे से झूलती हुई बरामद हुई। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के वर्गी बिगहा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान वर्गी बिगहा गांव निवासी चन्दन कुमार की पत्नी कंचन कुमारी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही करायपरसुराय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
हमेशा प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले
मृत विवाहिता के चाचा मनीराम पासवान ने बताया कि विवाह के समय अपने सामर्थ के अनुसार ससुराल वालों को 8 लाख कैश और बाइक समेत अन्य कीमती सामान दी गई थी। इसके बावजूद भी दहेज के खातिर ससुराल वालो के द्वारा उनकी भतीजी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। न तो उन लोगों से कभी फोन पर बातचीत या घर जाने पर मिलने देता था। दहेज की खातिर ही उनकी भतीजी की हत्या सोमवार की सुबह गला घोंटकर कर दी गई है। उनलोगों को पड़ोस के लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या की आशंका
करायपरसुराय थाना के बिंसा गांव निवासी स्वर्गीय हेमनाथ पासवान की कंचन कुमारी की विवाह 6 माह पूर्व बरगी बीघा गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रवेश पासवान के पुत्र चंदन कुमार के साथ संपन्न हुई थी। मामले में करायपरसुराय थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव घर के आँगन के ग्रिल में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया गला दबा कर हत्या कर घर के आंगन के ग्रिल में रस्सी के सहारे लटका देने का मामला सामने आया है। विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। दहेज हत्या का आरोप विवाहिता के पति और उसके सास पर लगा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन