फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Dead body of father of four found hanging from a tree suspicion of suicide

Bihar News: चार बच्चों के पिता का पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Thu, 19 Oct 2023 11:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति चार बच्चों का बाप था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Dead body of father of four found hanging from a tree suspicion of suicide
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी के पास हाता पड़रौना गांव में एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के हाता पड़रौना गांव निवासी 40 वर्षीय मोतीचंद राम दो दिन पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में मजदूरी करने सीवान गया था। घर पर फोन कर बताया कि मुझे अभी कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। इस बात पर परिजन बोले कि घर आ जाइए। मोतीचंद सीवान से रात में भवानी छापर बाजार पहुंचकर सुबह तक घर आने की बात बोला। 
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोग शौच के लिए बगीचे की तरफ गए, जहां जगतौली ओपी के सटे बाग में एक पेड़ पर शव लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मृतक की शिनाख्त पड़रौना गांव के मोतीचंद राम (40) के रूप में की। मृतक के पैर के चप्पल पेड़ के नीचे पड़े थे। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र है, अभी सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चारो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुत्रियों के चीत्कार से क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed