फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of a young man found in pond, family members said - criminal murdered and threw body.

Bihar News : तालाब से मिली युवक की लाश, परिजन बोले- अपराधियों ने हत्या कर फेंक दिया

Tue, 08 Oct 2024 12:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

सदर डीएसपी वन ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a young man found in pond, family members said - criminal murdered and threw body.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के बिहारशरीफ में मंगलवार की सुबह मस्जिद के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहाल मस्जिद के समीप की है। मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के कटरा पर निवासी कार्तिक राम के पुत्र बिट्टू कुमार (26) के रूप में की गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए बिट्टू घर से बाहर गया था। आसपास के लोगों से पता चला कि भाई की हत्या कर दी गई है। जब मौके पर पहुंचे तब पाया कि नेहाल मस्जिद के पास तालाब में उसका भाई गिरा हुआ है। सिर पर गंभीर चोट हैं और गले में बैंडेज बंधा हुआ है। 

विज्ञापन


अपने भाई के साथ फास्टफूड की दुकान चलाता था
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि किसी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और हत्या कर उसे तालाब में लुढ़का दिया। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। परिजन किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी से इनकार कर रहें हैं। युवक अपने भाई के साथ फास्टफूड की दुकान चलाता था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल आए परिवार वालों के चीख पुकार से पूरा परिसर गमगीन हो गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है
सदर डीएसपी वन ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच पड़ताल की जा रही है। स्तिथि सामान्य है।  जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed