फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dead body found newly married woman murder case dowry act muzaffarpur bihar police husband wife

Bihar News : संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का मिला शव, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

Tue, 11 Feb 2025 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 11 Feb 2025 09:58 PM IST
सार

 Murder Case : देर रात तक मां-बेटी की एक दूसरे से मोबाइल पर खूब बातें हुईं, लेकिन उनदोनों को यह पता नहीं था कि यह उनकी आखरी बातचीत है। अगले दिन बेटी की ससुराल में संदिग्ध रूप में मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Dead body found newly married woman murder case dowry act muzaffarpur bihar police husband wife
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोमगढ़ में एक महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के गले पर निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान सोमगढ निवासी रमन पासवान की पत्नी काजल देवी (21) के रूप में की गई है। मृतका का मायका साहेबगंज थाना के बासुदेव पुर सराय में बताया जा रहा है। घटना के बाद से घर के सभी लोग फरार हैं।

विज्ञापन


रात में मां-बेटी की हुई थी आखरी बात 
घटना के संबंध में मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि काजल की शादी के 10 माह पूर्व हुई थी। उसकी देर रात अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन सुबह में उसका कॉल नहीं लग रहा था। ससुराल के अन्य सदस्यों से बातचीत में यह बताया गया कि  काजल की तबियत खराब हो गई है। हमलोग इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। मायके पक्ष का कहना था कि आपलोग उसको पीएचसी लेकर जाईये, लेकिन ससुराल के लोग गांव के पास में ही किसी डॉक्टर के पास में छोड़ कर चले गए। मायके पक्ष के लोग आननफानन में बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां ससुराल के कोई भी लोग नहीं थे। बस काजल का शव वहां पड़ा हुआ था। सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। काजल के गर्दन पर एक तरफ आगे से निशान था। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए  ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


आवेदन मिलने पर जांच करेगी पुलिस 
घटना के संबंध में साहेबगंज थाना की पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात बताई जा रही है। मायका पक्ष ने हत्या  का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। परिजन के बयान और उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed