फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body found in a trolley bag lying on the road in Siwan.

Bihar News : ट्रॉली बैग खोलते ही होश उड़े; पैर-हाथ समेटकर अंदर रखी गई थी एक शख्स की लाश

Mon, 31 Jul 2023 11:35 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 31 Jul 2023 11:35 AM IST
सार

Bihar : सड़क पर ट्रॉली बैग देखकर लोग ठिठक रहे थे, लेकिन कोई इसे अपना नहीं बता रहा था। कुछ लोगों ने संदेह के साथ खोला तो सिहर उठे। अंदर एक लाश पैर-हाथ समेटकर रखी थी। बाद में पहचान भी हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body found in a trolley bag lying on the road in Siwan.
बैग से लाश निकलने के बाद पहचान भी हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में रोड हाइवे के किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़े एक ट्रॉली बैग में लाश मिली है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में आते-जाते राहगीरों की नजर जब उस ट्रॉली बैग पर पड़ी तो पहले लोगों ने समझा कि किसी का सामान चोर छोड़कर चले गए हैं। धीरे-धीरे आसपास के लोग वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। फिर लोगों ने बैग को खोला तो दंग रह गए। ट्रॉली बैग में लाश थी। हड़कंप मच गया। भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 60 साल के शख्स की लाश बरामद हुई। बाद में मृतक की पहचान जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधव पुर निवासी राम पुकार के पुत्र हरे कृष्ण तिवारी के रूप में हुई। किसी ने हरे कृष्ण तिवारी की हत्या कर लाश को इस तरह छोड़ दिया। 

विज्ञापन

परिजनों ने की हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि हरे कृष्ण तिवारी की हत्या किसने और क्यों की, यह समझ में नहीं आ रहा। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिर से भी किसने ऐसा किया पुलिस इसकी जांच करे। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। मृतक के पुत्र मिथिलेश तिवारी ने बताया के रविवार को दो लोग बाइक से आए थे। उन्होंने मेरे पिता को 10 हजार रुपये दिए और बाइक से ही लेकर चले गए। सोमवार सुबह खबर मिली कि सड़क किनारे मेरे पिता की लाश मिली है। वह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे।

विज्ञापन

लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है

महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका दिख रही है। मृतक जमीन का कारोबार करता था, जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर के काफी लोगों से विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या कैसे हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सीवान में ही यूपी बिहार के बॉर्डर के पास गुठनी थाना क्षेत्र में सोयी अवस्था में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक गुठनी थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी बोका राजभर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed