फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Darbhanga's Kalu Khan is missing after Kuwait fire; family is appealing to the Government of India

Bihar News : कुवैत अग्निकांड के बाद दरभंगा का कालू खान है लापता; परिजन हैं परेशान, अगले महीने होनी थी शादी

Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Jun 2024 11:22 PM IST
सार

Bihar : बुधवार की रात 11बजे तक बातचीत हुई थी। उसके बाद आग लगने की घटना की जानकारी मिली। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही वहां पर रहने वाले अन्य किसी भी लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Darbhanga's Kalu Khan is missing after Kuwait fire; family is appealing to the Government of India
बेटे का इंतजार करती कालू खान की मां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में दरभंगा भी नही बच सका। दरभंगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत नैनाघाट गांव के कालू खान का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है। उससे कोई   संपर्क भी नहीं हो पा रहा है, जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कालू खान उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें आग लगी थी। इस बात को लेकर परिवार वाले चिंतित हैं।

विज्ञापन


घर वालों से नहीं हो पा रहा संपर्क 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात 11बजे तक  कालू खान से बातचीत हुई थी। उसके बाद आग लगने की घटना की जानकारी मिली। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही वहां पर रहने वाले अन्य किसी भी लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। दूतावास से संपर्क किया गया तो अधिकारियो ने पासपोर्ट की कॉपी मंगाई, जिसे भेज दिया गया है, लेकिन उनसे भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन अधिकारियों का कहना है कि घटना के घटना को लेकर कालू खान के मिलने का कोई इनपुट उपलब्ध होते ही परिजनों को जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कालू खान की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Bihar News: Darbhanga's Kalu Khan is missing after Kuwait fire; family is appealing to the Government of India
इंतजार में परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

शादी के लिए अगले महीने आने वाला था घर 
इधर कालू खान की मां मदीना खातून का कहना है कि दो साल पहले वह कुवैत गया था। उससे अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। उससे अंतिम बार बात बुधवार की रात को हुई थीं। मदीना खातून ने बताया कि कालू खान ने कहा था कि रुपया भेज देंगे, जिससे घर में बिजली लगा लेना। उन्होंने कहा कि कालू खान की शादी होनी थी, जिसके लिए वह अगले महीने के पांच तारीख को आने वाला था। तीन बेटो में सबसे बड़ा बेटा कालू खान ही था। अब घर वाले उसके आने की राह ताक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed