फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cyber fraud of Rs 4.4 crore from Dr An Rai in Gaya: Money withdrawn from bank account

Bihar News: चार दिन में डॉक्टर ने 4.4 करोड़ किए ट्रांसफर; सीबीआई रेड के नाम पर आया कॉल, साइबर ठगों ने किया खेल

Fri, 23 Aug 2024 07:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Aug 2024 07:20 AM IST
सार

Gaya News: सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले के नामचीन डाक्टर एएन राय साइबर ठग के शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने सीबीआई बनकर 4 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है। साइबर थाने में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Cyber fraud of Rs 4.4 crore from Dr An Rai in Gaya: Money withdrawn from bank account
डाक्टर एएन राय की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गया जिले के चर्चित डाक्टर से सीबीआई के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जब पैसा ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित डाक्टर को तब समझ में आया, जब साइबर ठग गिरोह के दिए गए खाता में पैसा ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद डाक्टर ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की बात

मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर ठग गिरोह गया के चर्चित डाक्टर एएन राय से साइबर ठग गिरोह ने संपर्क किया। गिरोह के सदस्यों ने कहा कि हमलोग सीबीआई से हैं। आपके खाते में बहुत पैसा है। साथ ही गिरोह के सदस्यों ने कहा मुम्बई में भी आपका बैंक एकाउंट है। आप पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज हुआ है। अगर बचना है तो पैसा इस खाता में भेज दो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहो। साइबर गिरोह के इस बात से डॉक्टर एएन राय डर गए। जेल जाने के डर से डॉक्टर एएन राय ने 4 दिनों में 4 करोड़ 40 लाख रुपए साइबर गिरोह के द्वारा दिया गया खाता में ट्रांसफर कर दिया। जब रुपए ट्रांसफ़र कर दिए, तब पीड़ित डाक्टर को समझ में आया कि वह ठगी के शिकार हो गए। ठगे जाने के बाद डाक्टर ने साइबर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन

 

एसआईटी का हुआ गठन

इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले के नामचीन डाक्टर एएन राय साइबर ठग के शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने सीबीआई बनकर 4 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है। साइबर थाने में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम अनुसंधान कर रही है। साइबर ठगों का कनेक्शन आंध्र प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से मिल रहा है। एसआईटी टीम कार्रवाई कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed