फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CRPF jawan dies in Chhattisgarh, family refuses to accept body in bettiah

Bihar News : केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान की छत्तीसगढ़ में मौत, घर वालों ने शव लेने से किया इनकार

Tue, 10 Oct 2023 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Oct 2023 08:09 PM IST
सार

Bihar : छतीसगढ़ में बिहार के एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। अधिकारी इसे आत्महत्या कह रहे हैं जबकि परिजनों का कहना है कि नक्सली हमले में मौत हुई है। इस बात पर परिजन अब तक अड़े हैं और शव लेने से इंकार कर रहे हैं।   

विज्ञापन
Bihar News : CRPF jawan dies in Chhattisgarh, family refuses to accept body in bettiah
पार्थिव शरीर के साथ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के एक जवान की छत्तीसगढ़ मे संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। वह सीआरपीएफ में 80वीं बटालियन के जी कंपनी के नेतानार थाना दरभा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ में तैनात था। सीआरपीएफ जवान राम लखन प्रसाद मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी दीप नारायण महतो का पुत्र (30) था। सीआरपीएफ के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर मंगवार की सुबह बेतिया पहुंचे लेकिन परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


अधिकारी बता रहे हैं आत्महत्या 
परिजनों का कहना है कि उसकी मृत्यु 8 अक्टूबर को हुई। उसके कैंप से एक फोन आया और बताया गया कि हम लोग वॉलीबॉल खेल कर वापस कैंप आए उसके आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा फोन आया, जिसमें यह कहा गया कि राम लखन प्रसाद 3:25 बजे अहले सुबह संतरी ड्यूटी पर तैनात था। अचानक फायरिंग की आवाज हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब साथ में ड्यूटी करने वाले उसके मित्रों ने जब उसे खोजना शुरू किया तो उसका शव कैंप से 50 मीटर दूर मिला। उनलोगों ने यह भी बताया कि शव को ढूंढने के लिए स्क्वायर डॉग की भी मदद ली गई। अधिकारियों का कहना है कि रामलखन ने आत्महत्या किया है जबकि परिजनों का कहना है कि उसकी मौत नक्सली हमले में हुई है, इसलिए इसे आत्महत्या न कहा जाय।
विज्ञापन


परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, बताई वजह  
मृतक के भाई कमलेश कुमार का कहना है कि मेरे भाई पर आत्महत्या करने का आरोप लगा है, जबकि मेरा भाई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। जब तक उसके उपर से आत्महत्या का आरोप नहीं हटता है, तब तक हम लोग शव नहीं लेंगे और न ही उसका अंतिम संस्कार करेंगे। हम शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की यह है मांग 
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रामलखन शहीद हुआ है इसलिए उसे शहीद का दर्जा मिले, जबकि सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है इसलिए उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed