{"_id":"685d8a23c5dae933e803144a","slug":"bihar-news-criminals-threatened-to-kill-the-operator-of-hotel-maurya-patna-bihar-police-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होटल मौर्य के संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, रेकी भी की थी; एसपी ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होटल मौर्य के संचालक को मिली जान से मारने की धमकी, रेकी भी की थी; एसपी ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
Thu, 26 Jun 2025 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:27 PM IST
सार
Bihar : बेख़ौफ़ अपराधियों ने होटल मौर्य के संचालक को जान से मारने की धमकी दी है। होटल संचालक ने एसएसपी को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों ने पहले उनकी रेकी भी की थी।
विज्ञापन
होटल संचालक ने लगायी एसएसपी से गुहार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होटल मौर्य के संचालक को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। होटल संचालक प्रवीण शर्मा ने कंकड़बाग़ थाना में मामला दर्ज करवाते हुए जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है। थाना में दिए गये आवेदन में बताया है कि उन्हें 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी है। इससे पहले कुछ अपराधियों ने उनकी रेकी भी की थी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Love Affair: शादी के 7 साल, 3 बच्चे... पति को छोड़ उसके भतीजे से शादी रचाई; बिहार में एक और चाची-भतीजा विवाह
विज्ञापन
होटल मौर्य के संचालक प्रवीण शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि लगभग 10 की संख्या में आए अपराधियों ने 1 घंटे तक उनकी रेकी की जिसकी सूचना थाना के मोबाइल पर देने की कोशिश की गई, लेकिन थाना का कोई भी पदाधिकारी कॉल रिसीव नहीं किया। प्रवीण शर्मा ने उस स्थिति में नजदीक के होटल में छिप कर अपनी बचाई। उन अपराधियों में से एक कुख्यात अपराधी गुलशन कुमार भी था जो पूर्व में भी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Crime in Daylight : बाइक रोक RC मांगी, फिर पिस्टल सटाकर लूट लिए ₹3.32 लाख, बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े घटना
पुलिस का कहना है कि यह घटना 23 जून मंगलवार की देर शाम की है। गुलशन मूल रूप से बिहटा थाना अंतर्गत आनंदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना लिखित रूप में कंकड़बाग थाने में दी गई है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल आया वह मोबाइल संख्या और उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। गुलशन के द्वारा कहा गया कि 10 दिन के अंदर गोली मार दंगे। होटल मौर्य के संचालक प्रवीण शर्मा ने आज पटना के पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार से मिलकर अपनी जान की गुहार लगायी है। प्रवीण शर्मा को सिटी एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही कंकड़बाग़ थाना अध्यक्ष को फटकार लगायी है। राजधानी के एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के साथ कोई भी सॉफ्ट कॉर्नर नहीं रखा जाएगा। दोषियों को पकड़ कर सीसीए एक्ट लगाया जाएगा, जिससे अपराधी लंबे समय तक जेल में ही रहे।