फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals shot two youths in Patna, injured youth went to jail in a murder case bihar police

Bihar News :  पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, हत्या के मामले में गया था जेल

Tue, 28 May 2024 11:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 May 2024 11:24 AM IST
सार

Bihar : दो युवक दूकान के पास खड़े होकर एग रॉल खा रहे थे। तभी एक स्कूटी और एक बाइक से लगभग चार की संख्या में अपराधी वहा पहुंचे और उस युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में दोनों घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot two youths in Patna, injured youth went to jail in a murder case bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों गोली मार दी। घटना  दानापुर थाना मोड़ के समीप की है। घायल की पहचान प्रकाश केशरी के रूप में की गई है। इस फायरिंग में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


चार की संख्या में आये थे अपराधी 
पुलिस का कहना है कि प्रकाश केशरी अपने बड़े भाई गोलू के साथ दुकान बंद कर पास के दुकान से एग रॉल खरीदकर खा रहा था। तभी एक स्कूटी और एक बाइक से लगभग चार की संख्या में अपराधी वहा पहुंचे और प्रकाश केशरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में प्रकाश केशरी को तीन गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हत्या के मामले में था आरोपी 
पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। उनका कहना है कि 2022 में बीबीगंज भट्टा पर निवासी सोनू उर्फ छोटा खेसारी को झुनझुना रोड मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रकाश केशरी भी गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। अभी वह जमानत पर रिहा हुआ था। इस बीच प्रकाश केशरी अपनी दूकान बंद कर के अपने बड़े भाई गोलू के साथ पास की दुकान से एग रॉल खरीद कर खा रहा था। तभी एक स्कूटी और एक बाइक पर लगभग चार की संख्या में अपराधी पहुंचे।और ताबड़तोड़ प्रकाश पर गोली बरसाने लगे। इसमें प्रकाश को तीन गोली लगी है। इस घटना में वहीं पर खड़े होकर एग रॉल खा रहे युवक को एक गोली लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े और आननफानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस भी घटनास्मौथल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबध में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज का कहना है कि अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी में प्रकाश केशरी सहित दो युवक घायल हो गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश केशरी हत्या के आरोप में जेल भी जा चूका है। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।
 




        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed