{"_id":"67337aff34aaf46d840ffe15","slug":"bihar-news-criminals-shot-two-youths-in-patna-bihar-police-investigation-love-affair-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में दो युवकों को मारी गोली, प्रेम-प्रसंग में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में दो युवकों को मारी गोली, प्रेम-प्रसंग में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Tue, 12 Nov 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:27 PM IST
सार
Bihar : बिहार की राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घायल युवक पटना से बाहर के हैं। पुलिस का दावा है कि यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। हालांकि घटनास्थल से आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर फायरिंग किया जिसमें दोनों घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों की पहचान पार्क रोड निवासी आशीष और शिवम के रूप में की गई है। आशीष के पीठ में गोली लगी है, जबकि शिवम के हाथ में गोली लगी है। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि 'दो युवकों को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि यह घटना प्रेम-प्रसंग की वजह से किया गया है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इस मामले में दो लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन