{"_id":"6547751606029e525f000ce8","slug":"bihar-news-criminals-shot-two-people-including-a-child-in-begusarai-bihar-police-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बच्चा समेत दो को मारी गोली, पुलिस ने बताया आपसी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बच्चा समेत दो को मारी गोली, पुलिस ने बताया आपसी विवाद
Sun, 05 Nov 2023 04:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 05 Nov 2023 04:27 PM IST
सार
Bihar Police : शहर में फिर बेखौफ अपराधियों ने बच्चा सहित दो लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इलाज कराता घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बच्चा समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बच्चे का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के शिउरी गांव की है। घायल युवक की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के शिउरी गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल रशीद के पुत्र मोहम्मद चांद (19) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज करवाकर घर लौटने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधी मंजेश कुमार अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ जा रहा था। तभी गांव के एक डॉक्टर के पास से इलाज करवा कर घर लौट रहे मोहम्मद को मंजेश ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ कर आये तब तक तीनों अपराधी वहां से फरार हो चुके थे, जबकि मोहम्मद चांद घायल होकर वहां जमीन पर तड़प रहा था। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व के बकाये रुपये की वजह से था विवाद
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंझौल और ओ०पी० अध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व के बकाये के पैसे और आपसी विवाद बताये जा रहे हैं। घटना स्थल से एक मोटरसाईकिल एक खोखा और एक पिलेट (315) बोर का बरामद हुआ है। घायल दोनों व्यक्तियों का ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। जख्मी दोनों व्यक्ति की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुक्तियारपुर निवासी रंजीत सिंह के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।