फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot shopkeeper in Bhojpur, condition critical; Dispute over asking for money

Bihar News : भोजपुर में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली; पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद, दो गोली दागी

Tue, 26 Mar 2024 10:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Mar 2024 10:00 AM IST
सार

गोलीबारी के बाद परिजनों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot shopkeeper in Bhojpur, condition critical; Dispute over asking for money
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में अपराधियों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव की है। सोमवार की देर रात गुटखा के पैसे मांगने के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी। एक गोली दाहिने साइड के पंजरे में और दूसरी गोली पीठ में लगी है। गोली लगने के बाद दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए दुकानदार को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उपचार करने एक बाद उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दुकान खुलवाकर तीनों लोगों ने गुटखा खाया
जानकारी के मुताबिक जख्मी किराना दुकानदार बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी रामदास साह के 55 वर्षीय पुत्र विजय साह है। जख्मी विजय साह ने बताया कि वह अपना दुकान बंद कर घर में सोए थे, तभी गांव के तीन लोग गुटखा लेने के लिए घर पर आ पहुंचे। दरवाजा को खटखटाते हुए दुकान खुलवाकर तीनों लोगों ने गुटखा खाया। जब मैं इसके बाद पैसा मांगा तो उक्त लोगों के द्वारा पैसा देने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन


कमर से पिस्टल निकालकर मारी दो गोली
जख्मी ने बताया कि विरोध करने पर अपराधी गाली-गलौज करने लगे। तभी एक अपराधी कमर से पिस्टल निकाली और मुझे गोली मार दिया। दो गोली लगते ही मैं जमीन पर गिर गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद परिजन बाहर निकले और उन्हें जख्मी हालत में इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गए। जहां से उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं घटना सूचना मिलने के बाद बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed