{"_id":"664a4130fff77fba5805ec0c","slug":"bihar-news-criminals-shot-a-grocery-shopkeeper-during-snatching-in-lakhisarai-bihar-police-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधियों ने छिनतई के दौरान किराना दुकानदार को मारी गोली, रुपये भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधियों ने छिनतई के दौरान किराना दुकानदार को मारी गोली, रुपये भी लूटे
Sun, 19 May 2024 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 19 May 2024 11:43 PM IST
सार
Bihar : प्रतिदिन के तरह किराना दुकानदार देर शाम को दुकान बंद कर स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बड़हिया स्टेशन रोड में रविवार देर शाम अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया और उसके पास रहे नकद रुपयों को भी छीन लिया। घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घायल दुकानदार की पहचान लखीसराय के बाजार समिति निवासी जवाहर साव के पुत्र शंकर साव (45) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का कहना है कि घायल शंकर साव कई वर्षों से बड़हिया मस्जिद के निकट किराना दुकान चलाता है। प्रतिदिन के तरह वह रविवार की देर शाम को दुकान बंद कर स्टेशन जा रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। उन्होंने बताया कि आंख भी चोटिल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन