फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals opened fire at Gaya's Bela station, Bihar Police recovered car and bullets.

Bihar News : गया पटना रेलखंड के इस स्टेशन पर अचानक होने लगी फायरिंग, कार छोड़कर फरार हुए अपराधी

Mon, 18 Mar 2024 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 18 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

Bihar : पटना बरकाकाना सिंगरौली एक्सप्रेस बेलागंज रेलवे स्टेशन पर रुकते ही । कई अपराधी ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूटपाट की मंशा से ट्रेन पर चढ़े। अपराधियों के द्वारा लूट-पाट शुरू करते ही ट्रेन में बैठे यात्री शोरगुल करने लगे।

विज्ञापन
Bihar News : Criminals opened fire at Gaya's Bela station, Bihar Police recovered car and bullets.
बेला स्टेशन और घटनास्थल से बरामद खोखा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया-पटना रेलखंड के बेलागंज रेलवे स्टेशन पर लूटपाट की मंशा से चार-पांच की संख्या में आये अपराधियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर जमकर तांडव मचाया। स्थानीय लोगों ने जब अपराधियों के उत्पात का विरोध किया तो अपराधी ने दहशत फैलाने के नियत से गोलीबारी करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आम पब्लिक और अपराधियों के बीच होने लगी हाथापाई
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान आम पब्लिक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई। उसके बाद अपराधी एक ऑल्टो कार छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस और जीआरपी थाना जहानाबाद की पुलिस ने ऑल्टो कार को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया है। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों द्वारा आठ दस राउंड फायरिंग की गई है। घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


लूटपाट करने घुसे ट्रेन में
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को पटना बरकाकाना सिंगरौली एक्सप्रेस बेलागंज रेलवे स्टेशन पर रूकी थी। उसी दौरान चार पांच की संख्या में रहे अपराधी ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूटपाट की मंशा से ट्रेन पर चढ़े। अपराधियों के द्वारा लूट-पाट शुरू करते ही ट्रेन में बैठे यात्री सब हल्ला गुल्ला करने लगे। यात्रियों का हल्ला सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए और अपराधियों से हाथापाई होने लगी। उसी दौरान अपराधियों ने भीड़ में दहशत फैलाने की नियत से आठ दस राउंड फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से खोखा और कार बरामद
स्थानीय लोगों के वहां पहुंचते ही अपराधी स्टेशन से भाग गये। हालांकि अपराधी जिस वाहन से आए थे, वो ब्लू रंग का ऑल्टो कार संख्या बीआर 1एन - 9452 छोड़कर भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बेलागंज थाना की पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंच बेलागंज थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जीआरपी थाना जहानाबाद को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची रेल थाना की पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया। वहीं बरामद ऑल्टो कार को अपने साथ थाना ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed