{"_id":"68069f7586831c251804493c","slug":"bihar-news-criminals-murder-case-driver-ram-krishna-nagar-patna-bihar-police-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राजधानी में बस चालक की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राजधानी में बस चालक की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
सार
Bihar : गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजधानी पटना में अपराधियों ने बस चालक समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है। मृतक की पहचान दुष्यंत उर्फ चमचम के रूप में की गई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
घटना के संबंध में सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे बजे मसौढ़ी मोड़ पर गोली बारी चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान दो लोगो की पहचान हुई, जिसे अपराधियों ने गोली मारी। दुष्यंत उर्फ चमचम बस ड्राइवर था, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को पैर में गोली लगी है। सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि इस घटना में चार अपराधी शमिल थे, जिन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से दुष्यंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आननफानन में दूसरे शख्स को निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन