{"_id":"656f59fab82d2b942f036d46","slug":"bihar-news-criminals-entered-the-house-and-shot-jdu-leader-in-bettiah-bihar-police-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधियों ने घर में घुसकर जदयू नेता को मारी गोली, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधियों ने घर में घुसकर जदयू नेता को मारी गोली, वजह तलाश रही पुलिस
Tue, 05 Dec 2023 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
Bihar : सत्तापक्ष के नेता के घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि वहां फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में जदयू नेता को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की है। घायल जदयू नेता मनोज कुशवाहा को आननफानन में परिजन इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक का कहना है कि जदयू नेता की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। गोली मारने के क्या कारण हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस बता रही आपसी रंजिश
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि जदयू नेता सह बाल्मीकि नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा के घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली किसके द्वारा और क्यों मारी गई है इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना पुराने रंजिश को लेकर हुई है। पुलिस का कहना है कि फर्द बयान या फिर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। फ़िलहाल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन