फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Crazy lover fired at his girlfriend's house to persuade her.

Bihar News : सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को मनाने के लिए किया ऐसा कारनामा कि पुलिस को भेजना पड़ा उसे दुबारा जेल

Sat, 29 Jul 2023 01:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Jul 2023 01:39 AM IST
सार

Bihar News : एक तरफा प्रेम के पागलपन की कई कहानियों के बीच एक कहानी बिहार के एक शहर की भी जानिए जहां प्रेमिका को मनाने के लिए सनकी प्रेमी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि पुलिस ने उसे दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Crazy lover fired at his girlfriend's house to persuade her.
पुलिस की गिरफ्त में सनकी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के एक शहर में एक तरफा प्रेम में पागल एक प्रेमी ने भाड़े पर पिस्टल लेकर अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा। फिर, दनादन दो फायरिंग कर दिया। ऐसा करने के पीछे का कारण जानकार आप हैरान हो जायेंगे। यह मामला मुजफ्फरपुर जिला के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर इलाके का है। आरोपी माड़ीपुर निवासी सौरभ कुमार है।
विज्ञापन


भाड़े के पिस्टल से घर पर किया फायरिंग
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सौरव को एक लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से छुटने के बाद प्रतिशोघ में छात्रा से बदला लेने के लिए वह उतावला था। इसी को लेकर उसने कुढ़नी के एक मित्र आदर्श कुमार के साथ मिलकर छात्रा के घर फायरिंग करने की साजिश रची। दोस्त ने ही भाड़ा पर एक पिस्टल का जुगाड़ भी कर दिया। फिर दोनों कुढ़नी से मुजफ्फरपुर शहर आने के दौरान कहीं साथ बैठकर पार्टी किए, और फिर माड़ीपुर पहुंच गए । रात को छात्रा के घर जाकर गाली-गलौज किया और फिर चलते चलते दो राउंड फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के क्रम में पुलिस ने घर के मेनगेट के समीप दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से बातचीत की। फिर आरोपित सौरभ कुमार के घर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने उसके पास से एक चाक़ू और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


23 जून को पहली बार हुआ था गिरफ्तार 
आरोपी सौरभ कुमार को पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार किया था। परिजनों का कहना है कि छात्रा की शादी तय हो जाने के बाद भी सौरव उस छात्रा को परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जब वह नहीं माना तब छात्रा के भाई ने काजी मोहम्मदपुर थाने में 23 जून को सौरव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed