फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News CPI ML rally in Patna Gandhi Maidan Mahajutan Dipankar Bhattacharya Left parties

Bihar News: बिहार बदलने के लिए भाकपा माले का 'महाजुटान', भाकपा माले के लाल झंडे से पटा पटना

Sun, 02 Mar 2025 08:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Mar 2025 08:36 AM IST
सार

पटना का गांधी मैदान लाल झंडे से पट चुका है। रात से लोग यहां पहुंचने लगे थे। बिहार के लगभग सभी जिलों से बस में भरकर वामदल के समर्थकों को लाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News CPI ML rally in Patna Gandhi Maidan Mahajutan Dipankar Bhattacharya Left parties
गांधी मैदान में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकपा माले ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान का आयोजन किया है। सुबह से ही गांधी मैदान लाल झंडे से पट चुका है। रात से लोग यहां पहुंचने लगे थे। बिहार के लगभग सभी जिलों से बस में भरकर वामदल के समर्थकों को लाया गया है। इधर, कार्यक्रम को लेकर भाकपा माले ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन

 

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि यह महाजुटान "बदलो बिहार" के संकल्प के तहत आयोजित किया गया है। इसमें बिहार की जनता का महाजुटान हो रहा है। इसमें विभिन्न जनसंगठनों और आंदोलनकारी ताकतों की भागीदारी है। इस मंच पर हर समुदाय और वर्ग के लोग अपनी बात रखेंगे। यह सभा बिहार के आगामी चुनाव का एजेंडा तय करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाजुटान में माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, स्वदेश भट्टाचार्य और पड़ोसी राज्यों के पार्टी नेता पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा, आंदोलन कर रहे संगठनों के कई प्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद होंगे। पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि इस रैली में शाहाबाद, मगध, तिरहुत, मिथिलांचल, सीमांचल, अंग प्रदेश और अन्य दूर-दराज क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। महाजुटान का उद्देश्य बिहार के लोगों को एकजुट करना और राज्य के भविष्य के लिए एक नई दिशा निर्धारित करना है। बिहार की जनता डबल इंजन वाली सरकार से तंग आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed